Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

‘बचपन का प्यार’ गाने वाले सहदेव की हालत में सुधार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर ‘बचपन का प्यार’ गाना गाकर पॉपुलर हुए सहदेव दिर्दो सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्हें इस हादसे में काफी चोट आई है, जिसके बाद सहदेव को सुकमा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस अस्पताल में सहदेव का इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स के अनुसार अब हालत में सुधार है।

जानकारी के मुताबिक, मामला मंगलवार शाम का है। सहदेव दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ शबरी नगर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। इस दौरान उन्हें सिर पर चार टांके भी दिए गए हैं।

सहदेव को देखने के लिए एसपी सुनील शर्मा और कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सहदेव का हालचाल जाना। कलेक्टर ने डॉक्टरों को सहदेव का ठीक से इलाज करने के निर्देश दिए। वहीं, अब सहदेव को जगदलपुर रेफर कर दिया गया है।

25 5

कौन हैं सहदेव

सुकमा के रहने वाले सहदेव सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और इसी वजह से वह रातों-रात स्टार बन गए थे। इस वीडियो में सहदेव अपनी क्लास के अंदर ‘बचपन का प्यार’ गाना गाते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि, उनकी आवाज काफी लड़खड़ा रही थी लेकिन सहदेव का वीडियो लोगों को काफी पसंद आया था, जिस वजह से हर कोई इस पर रील बना रहा था। इतना ही नहीं, कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी सहदेव के वीडियो पर रील बनाए थे।

बादशाह संग कर चुके हैं काम

सहदेव का वीडियो सोशल मीडिया पर लंबे समय तक ट्रेंड में रहा था। उनके इस वीडियो को सिंगर-रैपर बादशाह ने भी काफी ज्यादा पसंद किया था, जिस वजह से उन्हें बादशाह संग काम करने का मौका मिला। सहदेव का वीडियो देखने के बाद बादशाह ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद दोनों ने दिल्ली में मुलाकात की। बादशाह ने ‘बचपन का प्यार’ लिरिक्स पर सहदेव के साथ गाना भी तैयार किया, जिसमें सहदेव नजर आए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...

Petrol Diesel: ऊर्जा संकट के बीच राहत, पेट्रोल-डीजल पर केंद्र ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...
spot_imgspot_img