Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

टरबाइन ने पूरी बिजली न बनाई तो माना जाएगा भ्रष्टाचार: सहेन्द्र सिंह

  • रमाला चीनी मिल का छ्परौली विधायक ने किया अचानक निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: रमाला सहकारी चीनी मिल का छपरौली विधायक सहेन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया।उन्होंने मिल प्रबंधक को चेतावनी दी कि यदि टरबाइन ने अपनी क्षमता से कम बिजली बनाई तो यह भ्रष्टाचार की श्रेणी में माना जाएगा। वह किसानों व मिल का नुकसान सहन नहीं होगा।

रमाला मिल के निरीक्षण के लिए शुक्रवार को मिल में पहुंचे विधायक सहेन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 238 करोड़ रुपये की लागत से रमाला सहकारी सहकारी चीनी मिल के नवीनीकरण एवं पावर प्लांट लगाने का कार्य कराया गया था। लेकिन फिर भी गत वर्ष गन्ना पेराई सत्र मे टरबाइन मे तकनीकी खराबी के चलते किसानों को काफी रुकावटों का सामना करना पड़ा था।वर्तमान गन्ना पराई सत्र का शुभारम्भ दो नवंबर को होगा।

छपरौली से भाजपा विधायक सहेन्द्र सिंह ने रमाला सहकारी चीनी मिल में पहुंचे।मिल आधिकारियों से उन्होंने जानकारी हासिल किया। विधायक सहेन्द्र सिंह ने मिल के प्रबन्धक को चेतावनी दी कि पेराई सत्र मे किसानो को कोई परेशानी हुई तो मिल अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

इस बार कोई बहाना नहीं चलेगा। विधायक ने मिल प्रबन्धक को किसान भवन बनाने, हाईवे से मिल मे उतारने वाली ढाल को लम्बाई मे बनवाने के लिए कहा। विधायक ने बताया कि मिल की 27 मेगावाट की टरबाइन ने पिछले पेराई सत्र मे मुश्किल से 20 मेगावाट बिजली ही बनाई थी।

जिससे किसानो को बहुत नुकसान हुआ था।इस बार टरबाइन को पूरी क्षमता के साथ चलाकर गन्ना भुगतान समय से कराना है। किसानो का समस्त सट्टा चीनी मिल को समय से लेना होगा। ताकि क्षेत्र के किसानो का परेशानी ना उठानी पड़े।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img