Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

24वीं बरसी पर शहीदों को सलाम, संसद हमले में वीरों के बलिदान को नेताओं ने किया नमन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज संसद हमले की 24वीं बरसी पर पूरा देश उन वीर सपूतों को याद कर रहा है, जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना आतंकियों के खतरनाक मंसूबों को नाकाम किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू सहित अन्य सांसदों ने शहीद सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस व बलिदान को याद किया।

संसद हमले में कई सुरक्षा कर्मी शहीद हुए थे, और यह घटना देशभर में सुरक्षा और शौर्य की मिसाल के रूप में याद की जाती है। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित समारोह में सभी नेताओं ने फूल चढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान संसद परिसर में गणमान्य व्यक्तियों और सुरक्षा अधिकारियों की भी उपस्थिति रही। देशभर में नागरिकों ने भी शहीदों को याद कर उनके बलिदान को सलाम किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img