Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

UP News: समाजवादी पार्टी ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला, जनविरोधी विचारधारा का दिया हवाला

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने तीन विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। सपा की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, पार्टी ने यह फैसला इन विधायकों के “जन विरोधी विचारधारा” और “पार्टी के मूल उद्देश्यों से भटकने” के कारण लिया है।

किन लोगों का नाम है शामिल?

निष्कासित किए गए विधायकों में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडे का नाम शामिल है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इन नेताओं की गतिविधियां सपा की सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक राजनीति के खिलाफ थीं।

इस दौरान सपा पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक, विभाजनकारी, नकारात्मकता व किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और पीडीए विरोधी विचारधारा का साथ देने के कारण समाजवादी पार्टी जनहित में इन विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है।”

समयसीमा अब समाप्त हो चुकी

आगे सपा ने यह भी कहा कि इन विधायकों को “हृदय परिवर्तन” के लिए पहले ही एक अनुग्रह-अवधि दी गई थी, जिसकी समयसीमा अब समाप्त हो चुकी है। पार्टी ने अपने बयान में यह भी जोड़ा कि शेष कुछ विधायकों के लिए समयसीमा अच्छे व्यवहार को देखते हुए अभी शेष है। अंत में, पार्टी ने तीनों विधायकों को भविष्य के लिए सहृदय शुभकामनाएं भी दी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img