Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

पांडव टीले की खुदाई में निकले अवशेषों की सैंपलिंग शुरू

  • सर्किल अधिकारियों द्वारा दो माह से कराया जा रहा खुदाई का कार्य

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: पांडव टीले पर चल रही खुदाई में अभी तक निकले अवशेषों के सैंपलिंग का जांच कार्य शुरू हो गया है। पांडव टीले पर प्राचीन रहस्य को जानने के लिए पुरातत्व विभाग के मेरठ सर्किल के अधिकारियों द्वारा खुदाई का कार्य पिछले करीब दो माह से कराया जा रहा है। पांडव टीले पर ट्रेंच लगाकर अभी तक कई स्थानों पर खुदाई कराई जा चुकी है।

जहां से पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को कई प्राचीन बर्तनों के, टेराकोटा रिंग वेल, हड्डियों के अवशेष, कांच और मिट्टी के मनके, तांबे के सिक्के, लोहे के प्राचीन हथियार, कपड़ा बनाने में प्रयोग होने वाले प्राचीन अवशेषों के साथ-साथ सैकड़ों प्रकार के प्राचीन अवशेष प्राप्त हुए हैं। ट्रेंचो में खुदाई के दौरान निकली वस्तुओं को पुरातत्व विभाग की टीम द्वारा तराशा जा रहा है। गहनता से अब उनकी जांच और अध्ययन शोध संस्थान से आए छात्रों को कराया जा रहा है।

पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार पांडव टीले में अभी तक निकले अवशेषों की सैंपलिंग और उनकी जांच का कार्य चल रहा है। पांडव टीले पर चल रही खुदाई को देखने के लिए विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं हर रोज पांडव पीले पर पहुंच रहे हैं और प्राचीन संस्कृति की जानकारी ले रहे हैं। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों द्वारा खुदाई को देखने जाने वाले लोगों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।

नए ट्रेंचो से लिए गए मिट्टी के सैंपल

पांडव टीले पर लगाये गए नए ट्रेंचो से निकल रही विभिन्न काल खंडों की मिट्टी की जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम ने कई लेयरों के सैंपल लिए। अभी तक विभिन्न काल से संबंधित मिट्टी पुरातत्व विभाग की टीम को यहां से प्राप्त हुई है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां पर प्राचीन समय में विभिन्न काल के शासकों की रियासत रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img