Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

चारबाग रेलवे स्टेशन पर लगाई गई सैनेट्री नैपकिन वेंडिंग मशीन

  • महिला रेल यात्रियों के हितार्थ एक नई सुविधा की पहल

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: रेलवे वूमेन्स वेलफेयर सेंट्रल ऑर्गेनाइजेशन (रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन) रेलवे बोर्ड,नई दिल्ली द्वारा अपनी महिला यात्रियों के हितार्थ तथा उनको सुविधा प्रदान करने के लिए भारतीय रेल स्तर पर प्रोजेक्ट “दस्तक” को संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न गाड़ियों से यात्रा करने वाली महिला रेल यात्रियों को स्टेशनों पर ही सैनेट्री नैपकिन पैड उपलब्ध कराने हेतु रेलवे स्टेशनों पर सैनेट्री नैपकिन वेंडिंग मशीनो को लगाए जाने का प्रावधान किया गया है ,ताकि महिला यात्रियों को इस विषय में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े एवं उनको उनकी आवश्यकतानुसार सैनेट्री नैपकिन पैड, जीरो प्रॉफिट के अंतर्गत न्यूनतम मूल्यों पर स्टेशनों पर ही उपलब्ध कराया जा सके।

इसी प्रोजेक्ट के अनुपालन में अपनी सक्रिय भूमिका का संवहन करते हुए उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन,लखनऊ द्वारा आज चारबाग रेलवे स्टेशन पर सैनेट्री नैपकिन वेंडिंग मशीन को लगाया गया, जिसका शुभारंभ अध्यक्षा,उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन , नीतू सपरा के द्वारा किया गया । स्टेशन पर इस नई पहल के विषय में अध्यक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सम्मानित महिला रेल यात्रियों को ध्यान में रखते हुए इस सुविधा को प्रारंभ किया गया है तथा आगामी समय में मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी इस सुविधा को अमल में लाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रेखा शर्मा, महिला कल्याण संगठन,लखनऊ की अनेक पदाधिकारीगण, स्टेशन निदेशक, आशीष सिंह सहित रेलवे के अधिकारीगण तथा महिला रेलकर्मी एवं यात्रीगण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img