Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

संजीव जैन ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

  • उप्र उपभोक्ता सहकारी संघ चेयरमैन का स्वागत

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड के स्नातक-शिक्षक सीट के लिए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के चैयरमैन संजीव जैन सिक्का वोट मांगे। इस दौरान उनका कई स्थानों पर स्वागत भी किया गया। बुधवार को शहर के हनुमान गेट पर भारतीय जैन संगठना तथा सकल जैन समाज ने उप्र उपभोक्ता सहकारी संघ लि. के अध्यक्ष राज्यमंत्री संजीव जैन सिक्का का स्वागत किया। संजीव जैन सिक्का ने जैन समाज के लोगों से एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट भी मांगे।

इस अवसर पर उद्यमी जेके जैन, मोहित जैन, पंकज जैन, ललित जैन, सचिन जैन, विकास जैन, अजय जैन, अंकित जैन, सचिन, घनश्याम पारचा, राजन बत्रा आदि मौजूद रहे।

इसके बाद राज्यमंत्री संजीव जैन सिक्का कैराना रोड स्थित रॉक गोल्ड एकेडमी में पहुंचें, यहां संजीव जैन ने प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील शिक्षक-शिक्षिकाओं से की।

उन्होंने कहा कि सहकारी संघ किसानों से जुड़ा हुआ विभाग है। पूर्व की सरकारों में जो किसानों से फसल की खरीद होती है उसका भी गतान एक एक माह तक नहीं हो पाता था। मिल से चावल बनकर गोदामों तक नहीं पहुंच पाता था। लेकिन इस वर्ष जितने भी धाम की खरीद हुई उसका शत प्रतिशत भुतान किसानों को हो चुका है।

इस अवसर रॉक गोल्ड एकेडमी के चेयरमैन सुनील गोयल, शिखर गोयल, पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल, पवन तरार, डा. रामजीलाल कश्यप, अंकित गुप्ता, निशीकांत संगल, पंकज गुप्ता, अंकित गोयल आदि मौजूद रहे।

विप में भाजपा को बहुमत के लिए दें वोट

कांधला: बुधवार को नगर के दिल्ली रोड स्थित आनन्द सिनेप्लेक्स के सभागार में उत्तर प्रदेश उपभाक्ता सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव जैन सिक्का का भाजपा कार्यकताओं ने स्वागत किया। राज्यमंत्री संजीव जैन ने कहा कि व्यापारी वर्ग भाजपा का भामाशाह है। व्यापारी वर्ग के बिना किसी अपने फायदे को सोचे हमेशा भाजपा की रीड की हड्डी बनाकर उसका साथ देता आया है।

आज हम सभी यहां पर स्रातक व शिक्षक चुनाव के लिए एकत्रित हुए है। विधानसभा में आज हमारी मजबूत स्थिति है किन्तु विधान परिषद में हम कमजोर है। जिस कारण विपक्ष सरकार के विकास कार्यों में विघ्न पैदा करता है। ऐसे में हमें अब अपने घरों से प्रत्येक वोट भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना है। जिससे विधान परिषद में भी हम मजबूत हो सकें। सभा की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष राजीव जैन तथा संचालन पूर्व जिला महामंत्री तरूण अग्रवाल ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img