Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

सर्राफ के घर डकैती में बदमाशों के नजदीक भी नहीं पहुंची पुलिस

  • सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाश नहीं दिख रहे पुलिस की टीमें अंधेरे में मार रही तीर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौचंदी थानांतर्गत शास्त्रीनगर एल ब्लाक में सर्राफ तेजपाल वर्मा के घर पड़ी लगभग 40 लाख की डकैती के मामले में पुलिस तीन दिन बाद भी बदमाशों के बारे में सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला, लेकिन कैमरा भी बदमाशों को कैद नहीं कर पाया। एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमें संदिग्धों से पूछताछ करने में लगी हुई है। वहीं हिंदू युवा वाहिनी ने एसएसपी को ज्ञापन देकर डकैती को खोलने की मांग की है।

एल ब्लॉक में रहने वाले सर्राफ तेजपाल के घर शुक्रवार की रात दो बजे के करीब छत की ममटी तोड़कर छह बदमाश घर में घुसे थे और परिजनों को बंधक बनाकर 11 लाख रुपये, आधा किलो सोना और छह किलो चांदी लूट कर ले गए थे। बदमाश घर में तीन घंटे से अधिक समय तक रहे थे।

एसएसपी अजय साहनी ने लुटेरों को पकड़ने के लिये चार टीमें लगाई है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में पूर्व में पकड़े गए लुटेरों की कुंडली भी खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ डकैती, लूट और चोरी की रोज बढ़ रही घटनाओं के मद्देनजर एसएसपी को कल ज्ञापन सौंपेंगा।

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ जनपद मेरठ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव राहुल वर्मा के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष ललित शैल, महानगर अध्यक्ष संतकुमार वर्मा, जिला महामंत्री हरिओम वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष संदीप वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ से वार्ता कर घटनाओं के शीघ्र अनावरण और बदमाशों की गिरफ्तारी के संबंध में ज्ञापन देगा।

सराफा बाजारों में नियमित पुलिस गश्त करे व बदमाशों में पुलिस का खौफ पैदा हो इसके लिए अतिरिक्त मुस्तैदी पुलिस द्वारा दिखाई जाए। ज्ञापन से पहले पीड़ित व्यापारी से भी अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ प्रतिनिधिमंडल मिलेगा । वहीं दो माह से लगातार शास्त्रीनगर क्षेत्र में बढ़ रही घटनाओं को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एसएसपी से मिलने पहुंचे, लेकिन एसएसपी की अनुपस्थिति में एसपी क्राइम रामअर्ज से मिले।

जिसमें शास्त्री नगर मे सर्राफ के साथ हुई घटना पर रोष व्यक्त करते हुए घटना के शीघ्र खुलासे की मांग को लेकर एक ज्ञापन एसपी क्राइम को सौंपा। महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा योगी सरकार अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए वचनबद्ध है।

घटना को अंजाम देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। महानगर प्रभारी अनूप रस्तोगी ने रात को अतिरिक्त पुलिस गश्त बढ़ाने साथ ही लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की बात की। वहीं, एसपी क्राइम रामअर्ज ने संगठन के पदाधिकारियों को घटना के शीघ्र खुलासे सहित दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ज्वेलर्स के परिवार को लेकर एडीजी से मिले अतुल प्रधान

विष्णु ज्वेलर्स के यहां हुई लाखों रुपये की डकैती प्रकरण को लेकर सपा नेता अतुल प्रधान पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद सपा नेता अतुल प्रधान पीड़ित परिवार को अपने साथ लेकर एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल से मिलने पहुंचे।

सपा नेता ने एडीजी से पूरी घटना को गंभीरता से लेकर इसके खुलासे की मांग की है साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की है। एडीजी ने घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है। सपा नेता अतुल प्रधान का कहना है कि मेरठ में एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं को बदमाश बेखौफ होकर अंजाम दे रहे है। शहर में घटनाएं लगातार बढ़ रही है, लेकिन उन घटनाओं की रोकथाम नहीं हो रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की भी मांग रखी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img