- पिछले दो माह से जरूरतमंद लोगों को घर जाकर कर रहे है मदद
जनवाणी संवादाता |
हल्दौर: सारथी हम संस्था ने समाज कुष्ठ आश्रम व उसके पास बस्ती में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था ने घर घर जाकर लोगों की मदद की।
सारथी हम संस्था ने रविवार को हल्दौर के समाज सेवा कुष्ठ आश्रम पहुंचकर सर्दी के चलते गर्म कपड़े वितरित किए। इसके अलावा आश्रम के पास एक पन्नी की बस्ती में रह रहे जरूरतमंद लोगो को गर्म कपड़े दिए । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था जगह-जगह गर्म कपड़े, लिहाफ, कम्बल आदि जरूरतमंद लोगो को वितरित कर रही है। संस्था के अध्यक्ष डा. दीपेंद्र सिंह ने बताया कि संस्था पिछले दो माह से जिले में जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उनके घर जाकर मदद कर रही है।
इस दौरान संस्था के महासचिव आशीष तोमर, कानूनी सलाहकार अदिवक्ता मोहित कुमार, प्रशांत वर्मा, सचिव विपिन दोदवाल, रविन्द्र कुमार, विशाल चौधरी, इलू, मनीष कुमार, ठेकेदार रविंद्र सिसोदिया आदि मौजूद रहे ।

