Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरजीत सिंह का निधन

  • बसपा कार्यालय बिजनौर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पार्थिव शरीर

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष सरजीत सिंह का निधन हो गया। उन्होंने मेरठ के अस्पताल में आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता सरजीत सिंह का निधन हो गया। उनका स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

16 5

पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता सरजीत सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय बिजनौर में रखा गया। पार्थिव शरीर के पास सरजीत सिंह के पुत्र दीपक राज व बसपा नेता कविराज रहे। बसपा कार्यालय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से भरा रहा। अपने नेता की अंतिम यात्रा में बसपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सागर ने दुख प्रकट किया।

सरजीत सिंह के अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान भी अपने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बसपा कार्यालय पहुंचे। दुख की इस घडी में बसपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता काफी गमगीन रहे। हर पदाधिकारी कार्यकर्ता की आंखों में आंसू रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सांसद नगीना ग्रीसचंद, कार्यालय प्रभारी मुंशी सिददिक, जिला सचिव ब्रहमपाल, कविराज, अखिलेश, हितेश सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने सरजीत सिंह को अंतिम विदाई दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img