Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सरूरपुर पुलिस ने 6 साल से बिछड़े किशोर को मां-बाप से मिलाया

  • पिछले 6 वर्षों से मध्य प्रदेश से लापता किशोर को खोज रहे थे मां-बाप

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: सरूरपुर पुलिस ने छह साल से लापता चल रहे मध्य प्रदेश के किशोर को उसके परिजनों से मिलवा दिया है। किशोर छह साल से कस्बा खिवाई में रह रहा था बताया गया है कि किशोर को ठेकेदार अगवा कर लाया था और यहां लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया था।

सरूरपुर पुलिस ने अपने मां-बाप से पिछले छह वर्षों से बिछुड़े एक किशोर को मिलवा कर काफी प्रशंसनीय काम कर दिखाया है। पुलिस की सक्रियता और तत्परता से मां बाप से मिलने के लिए इधर-उधर भटकते फिर रहे किशोर को परिजनों से मिलवा दिया।

इंस्पेक्टर सरूरपुर अरविंद कुमार ने बताया कि कस्बा खिवाई चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र को बुधवार को एक किशोर फटे हुए कपड़ों की हालत में रोता हुआ दिखाई दिया। संदिग्ध लगने पर उन्होंने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम अरविंद तथा गांव का नाम अजमानी बताया इसके अलावा किशोर कुछ भी बताने नहीं सका। इसके बाद पुलिस ने लापता हालत में घूम रहे किशोर को नए कपड़े दिलवाये और खाना खिलाकर तसल्ली दी।

जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और उसको उसके मां बाप तक पहुंचाने के लिए जुट गई। जिसमें पुलिस को 2 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद सफलता मिल ही गई। पुलिस ने बताया कि लापता किशोर मध्य प्रदेश जिले के संबंध में उमरिया थाना पुलिस से संपर्क किया। जहां पुलिस ने बताया कि लापता किशोर के संबंध पर थाना उमरिया पर 2 साल पहले पिता मुनारे यादव पुत्र स्वर्गीय दद्दी यादव द्वारा लापता किशोर के संबंध में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जो पिछले 6 वर्षों से लापता चल रहा था।

मध्य प्रदेश की पुलिस गुरुवार को सरूरपुर पहुंची और छह वर्षों से मां से बिछुड़े अरविंद को लेकर अपने साथ ले गई।इसे लेकर जहां किशोर के चेहरे पर मुस्कान थी। छह साल से बेटे को की खोजबीन में दर-दर भटक रहे मां बाप के चेहरे भी खिल उठे। इसे लेकर मध्य प्रदेश पुलिस व उसके परिजनों ने सरूरपुर पुलिस का दिल से धन्यवाद दिया। इसके लिए जिला स्तर पर भी स्थानीय पुलिस की किशोर को मिलाने पर काफी प्रशंसा हो रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img