- यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर पर तैनात है प्रिंसी, परिजनों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: सरूरपुर कलां गांव की बेटी प्रिंसी नैन लगातार सफलता को हासिल कर रही है और अब फिर एक बार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 107वीं रैंक हासिल कर बीईओ पद पर चयनित हो गयी है।
इससे परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी। परिजनों ने मिठाई खिलाकर प्रिंसी को बधाई दी है और वह वर्तमान में यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात है। वह जल्द ही बीईओ पद पद ज्वाइन करेगी।
सरूरपुर कलां गांव की रहने वाली प्रिंसी नैन पुत्री देशपाल सिंह वर्ष 2019 में यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद पर टॉप किया था और फिर यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा दी तो उसमें सातवीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया था।
उसके बाद भी प्रिंसी ने हार नहीं मानी और फिर अपनी किस्मत लोक सेवा आयोग में अजमायी तो वहां भी पहली बार में 107वीं रैंक हासिल कर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पद पर चयन हो गया। वह लगातार सफलता को हासिल कर रही है।
उसकी मेहनत व लग्न से वह बीईओ पद पर चयनित हो गयी। प्रिंसी नैन के सफलता हासिल करने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी और उसको मिठाई खिलाकर बधाई दी। परिजनों का कहना है कि वह शुरू से ही पढ़ाई के प्रति काफी गंभीर रहती थी और वह जल्द ही बीईओ पद पर ज्वाइन करेगी।
सुभाष नैन का कहना है कि गांव के युवाओं को प्रिंसी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए और यह गांव के लिए गर्व की बात है। इस दौरान देशपाल सिंह, राजवती आदि मौजूद रहे।

