Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी नए साल की शुरुआत

  • साल की शुरुआत में कई ग्रहों का होगा परिवर्तन लोगों को मिलेगा लाभ

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: साल 2020 को खत्म होने पर केवल सात दिन बाकी है। लोग नए साल का जश्न मनाने की तैयारी में भी जुट गए है। हालांकि इस वर्ष कोरोना के चलते शहर में नए साल को लेकर बड़े आयोजन नहीं किए जाएंगे। मगर नए साल से लोगों को काफी उम्मीदें है।

ज्योतिषाचार्य राहुल अग्रवाल के अनुसार वर्ष 2021 शुभ संयोगों और शुभ मुहूर्त वाला साबित होगा। क्योंकि नए साल की शुरूआत में कई शुभ संयोग भी बन रहे है। नया साल 31 दिसंबर की रात 12 बजे से शुरू हो जाएगा। इस दिन मार्गशीर्ष मास की द्वितीया तिथि है।

नए साल में चंद्रमा मिथुन राशि जबकि सूर्य धनु राशि में रहेंगे। वहीं नए साल के शुभारंभ पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। मान्यता है कि इस योग में किए गए सभी कार्य पूर्ण होते है। बता दें कि कोरोना की वजह से वर्ष 2020 सभी का खराब रहा।

इस वर्ष लोगों ने जैसा सोचा था, वैसा कुछ संभव नहीं हो सका। मगर अब नए साल से लोगों को काफी उम्मीदें है। ज्योतिषों के अनुसार कुछ घटनाओं को छोड़कर विश्व में शांति बनी रहेगी। अप्रैल से सितंबर माह सभी के लिए शुभ रहेगा। वहीं, 2021 कमाई और बचत के हिसाब से भी शुभ रहेगा। भारतीय ज्योतिष में सूर्योदय के बाद दिन का बदलाव होता है।

शनि, मकर राशि में पूरे साल रहेंगे विराजमान

ज्योतिषाचार्य आलोक शर्मा का कहना है कि न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव साल 2021 में कोई राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। मकर राशि में रहकर वह पूरे जगत को चराचर प्रभावित करेंगे, लेकिन नए साल में शनि का नक्षत्र परिर्वतन होगा। 22 जनवरी को शनि देव श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इससे पहले यह उत्तराक्षाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे। शनि देव को कर्म कारक भी माना जाता है। शनि आपको कर्म के हिसाब से फल देते हैं।

इस प्रकार राशियों को होगा लाभ

मेष: नया साल इस राशि के जातकों के लिए धन और सम्मान संबंधी विशेष अवसर लेकर आ रहा है। मेहनत के चलते सितारे बुलंद होने के अवसर भी है। किंतू आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा ताकि किसी से वाद-विवाद का माहौल न बने।

वृषभ: इस राशि वालों के लिए इस वर्ष नई-नई सूचनाएं प्राप्त होने के योग हैं। धन वृद्धि एवं आय के नए स्रोत बनेंगे और योजनाएं सटीक बनाएं,जल्दीबाजी में निर्णय न करे।

मिथुन: वर्ष 2021 मिथुन राशि वालों के लिए कई विशेषताएं लेकर आ रहा है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। किंतू स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। शत्रु आप के विरोध में षड्यंत्र रच सकते हैं।

कर्क: इस राशि के व्यक्ति इस वर्ष काफी व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय अथवा नौकरी में दायित्व बढ़ेगा। भूमि भवन के लिए किए जा रहे प्रयास सार्थक होंगे।

सिंह: राशि वालों के लिए वर्ष 2021 मिलाजुला फल देने वाला है। कार्यों में रुकावट आने की संभावना है। आय के स्रोत बने रहेंगे किंतु इस वर्ष अनावश्यक व्यय अधिक रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मित्रों से सावधान रहे मामूली विवाद भी बहुत बड़ा हो सकता है।

कन्या: इस वर्ष आपके अधूरे कार्य पूर्ण होने की संभावना है। धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। दूर देशों की यात्रा भी हो सकती है। मित्रों के सहयोग से आर्थिक लाभ मिलेगा।

तुला: इस राशि वालों के लिए यह वर्ष अधिक शुभ नहीं होगा। कार्य में अनावश्यक व्यवधान आएंगे, लेकिन आपकी कुछ व्यक्तिगत समस्याएं भी सुलझ जाएंगी।

वृश्चिक: राशि वालों के लिए यह वर्ष भाग्योदय होने का है। प्रत्येक कार्य में आपको लाभ होने की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। इस वर्ष परिश्रम और संघर्ष की अधिकता तो रहेगी, लेकिन लाभ पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

धनु: राशि वालों के लिए सन 2021 ज्यादा शुभ फल देने वाला रहेगा। हर्षोल्लास का वातावरण बनेगा और देव दर्शन यात्रा पर जाने का विचार भी हो सकता है।

मकर: राशि वालों के लिए यह वर्ष पारिवारिक खुशियों का है। परिवार में मंगल कार्य होंगे। कोई लंबी धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे।

कुंभ: वाले अपने कर्तव्य के प्रति सचेत रहे। इस वर्ष पदोन्नति अथवा धन प्राप्ति की विशेष योग हैं। अधिक व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन: वालों के लिए यह वर्ष काफी परिश्रम का है। परिश्रम करने से आपको उचित लाभ होता रहेगा। भौतिक सुखों उपयोग की सुख सामग्री प्राप्त होती रहेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img