Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

अब किसान अपनी फसल अच्छे दामों पर बेच सकेगा: सतेंद्र तोमर

  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने किसानों को किया आश्वास्त

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने आनलाइन मीटिंग में नए कृषि बिल का समर्थन करते हुए कहा कि इससे जहां पर किसानों की आय दुगनी होगी वहीं बिचौलियापन खत्म होगा।

इस बिल से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं कृषि उत्पाद विपणन समिति में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी और यह बनीं रहेगी। जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि मैं किसान भाइयों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यह बिल किसान के लिए पूरी तरह से हितकारी है।

बिचौलिये इससे निकल जाएंगे और किसान अपनी फसलों का अधिक मूल्य पर विक्रय कर सकेंगे। किसान किसी के बहकावे में आकर किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन न करें। जिला मीडिया प्रभारी कपिल पंवार ने कहा कि किसान इस देश की आत्मा है आप सबके लिए मोदी सरकार दिन रात प्रयत्नशील है। पूर्व की सरकारों में

किसानों को बहकाने का काम किया जाता रहा है। मोदी सरकार किसानों की आमदनी दुगनी करने के लिए काम कर रही है। सरकार ने किसान सम्मान निधि दी, किसान के नाम पर रेल चलाई जा रही है, पहले खांडसारी क्रशर चीनी मिलों से 15 किलोमीटर पर लगते थे लेकिन आज 7.5 किलोमीटर पर क्रेशर लगाए जा रहे हैं।

यह नया बिल व्यापारियों को तीन दिन के अंदर किसानों के भुगतान करना सुनिश्ति करता है। इसके साथ ही किसानों को लीज पर देने व बंधक बनाने पर भी रोक लगाएगा। इस बिल के आने से किसान अपनी फसल का मूल्य स्वयं निर्धारित कर सकेंगे। जहां पर उनको बेतहर विकल्प मिलेगा वहां अपनी फसल को अच्छे दामों पर बेच सकेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img