जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: भारतीय जनता पार्टी ने मेरठ महानगर में अपने दो पार्षद निर्विरोध विजय बनाने में सफलता हासिल की है। नगर निगम में पार्टी के वार्ड 26 से सतपाल सिंह और वार्ड 78 से संदीप गोयल (रेवड़ी) के पार्षद पद पर केवल एक-एक पर्चे दाखिल होने के कारण दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाना तय हो गया है।
पहले मिल रही सूचनाओं में हालांकि तीन वार्ड में भाजपा के एक-एक उम्मीदवार का पर्चा दाखिल होने की बात कही गई। लेकिन देर शाम तक स्थिति स्पष्ट हुई कि वार्ड 52 से तीसरे प्रत्याशी अजय मिश्रा के समक्ष दूसरे प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
कांग्रेस नेता सुशील गोस्वामी ने लगाया पर्चा छीनने का आरोप


