नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज शनिवार 8 जुलाई 2023 को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे सौरभ गांगुली यानि बंगाल टाइगर 51 साल के हो गए हैं।
सौरभ गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तानों में से एक नाम सौरव गांगुली का है। ‘क्रिकेट के दादा’ के नाम से मशहूर सौरव गांगुली पैसे और शोहरत दोनों में ही आगे हैं। उनका नाम भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों की सूची में शामिल है।
आज भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का जन्मदिन है। 8 जुलाई 1972 को जन्मे सौरव गांगुली आलीशान और बेहद लग्जरी घर के के साथ महंगी गाड़ियों के मालिक हैं। आइए जानते हैं सौरव गांगुली की लग्जरी लाइफस्टाइल, कमाई और कुल संपत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।


