Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मौत को इतने करीब से देखा, घर आकर भी डरा रहा खौफ का मंजर

  • नवीन गुप्ता के रिश्तेदार केदारनाथ से निकले माधवपुरम के कई युवकों से नहीं हो पा रहा संपर्क
  • अचानक बादल फटने से केदारनाथ में काफी तीर्थ यात्री फंसे, कई के साथ हुआ दुखद हादसा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: केदारनाथ के दर्शन को गए 40 श्रद्धालुओं में शामिल संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के रिश्तेदार वहां से सुरक्षित तो निकल आए हैं, लेकिन मौत को करीब से देखने के बाद घर आकर भी खौफ का वो मंजर उन्हें अभी भी डरा रहा है। वहीं, दूसरी ओर केदारनाथ के दर्शन को गए ब्रह्मपुरी थाना के माधवपुरम निवासी लोगों से संपर्क ना होने की वजह से उनके परिजन परेशान हैं। वो तमाम प्रयास कर चुके हैं, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं, दूसरी ओर नवीन गुप्ता ने बताया कि सिविल लाइन के प्रभातनगर निवासी उनका भांजा यश गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता व उसके साथ गए उनके रिश्तेदार जो मेरठ नमकीन वालों के परिवार से हैं।

मनोज गुप्ता का खैरनगर में दवाओं कारोबार है। उनके पुत्र यश गुप्ता अपने रिश्तेदारों मेरठ नमकीन वालों के परिवार के लोगों के साथ कुछ छह लोग गए थे। उनसे करीब 50 मीटर दूरी बादल फटा और पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया। ऐसे में नेटवर्क भी जाम हो गए। जिसके चलते परिवार से संपर्क नहीं हो पाया। यश गुप्ता व उसके साथ गए अन्य से शुक्रवार को किसी प्रकार संपर्क हो सका। यश के साथ तमाम लोग किसी प्रकार बचते बचाते हुए हरिद्वार पहुंचे हैं। हरिद्वार पहुंंचने के बाद ही उन्होंने अपने मामा नवीन गुप्ता को कॉल कर बात की। ये लोग देर शाम हरिद्वार से मेरठ के लिए रवाना हुए और लेट नाइट जब घर पहुंचे तो घर का जो मंजर था उसको केवल महसूस भर किया जा सकता है, लिखा नहीं जा सकता।

इनके अलावा नौचंदी के जयदेवी नगर के राकेश का पुत्र तरुण, भांजा अंकित, जॉनी व अज्जू के साथ केदारनाथ गए थे। ब्रह्मपुरी के मोनू शर्मा और रिठानी के तनुज शर्मा भी केदारनाथ में फंसे हैं। केदारनाथ में अचानक से बादल फटने से सारे रास्ते बंद हो गए। केदारनाथ से बाइक पर लौट रहे दिल्ली चुंगी निवासी मनोज शर्मा और उनकी पत्नी अदिति शर्मा तीनधारा में ऊपर से गिरे पत्थर से टकरा गए। जिससे उनकी बाइक गिर गई। अदिति सड़क पर और मनोज शर्मा खाई की ओर जा गिरे। माधवपुरम के अमित बंसल, पुनीत बंसल और मयंक बंसल केदारनाथ का दर्शन कर चढ़ाई से उतर रहे थे। बादल फटने के बाद से परिवार के लोगों की बेचैनी बढ़ गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img