Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

स्कूल, होटल, हाॅस्पिटल और काॅलोनियों को मिलेगी रैंकिंग

  • एक जनवरी से निगम कर रहा है सर्वे

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: महानगर के होटलों, स्कूलों, हाॅस्पिटलों, सरकारी कार्यालयों, बजारों, मौहल्लों और रेजीडेंस काॅलोनियों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत रैंकिंग दी जायेगी। इसी महीने निगम अधिकारियों की तीन सदस्यीय समिति रैंकिंग की घोषणा करेगी।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2021के लिए गत एक जनवरी से शहर के होटलों, स्कूलों, हाॅस्पिटलों, सरकारी कार्यालयों, बजारों, मौहल्लों और रेजीडेंस काॅलोनियों का सहायक नगरायुक्त अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में निगम के अधिकारियों की एक टीम द्वारा सर्वेक्षण व निरीक्षण किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण के आधार पर निगम अधिकारियों की एक तीन सदस्य समिति प्रत्यके वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर इनकी रैंकिंग तय करेगी।

29 1
एक स्कूल के वाॅशरुम का निरीक्षण करते सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम।

उन्होंने बताया कि रैंकिंग में सैनेटाइजेशन, शौचालयों की सफाई, होम कम्पोस्टर, कम्युनिटी कम्पोस्टर, डस्टबिन का रख रखाव व उपलब्धता, गीले व सूखे कूड़े का अलग-अलग एकत्रिकरण और निस्तारण, पथप्रकाश व ग्रीनरी आदि को आधार बनाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि एक जनवरी से शुरु किया गया यह सर्वेक्षण पांच फरवरी तक चलेगा। उसके पश्चात इसी माह रैंकिंग की घोषणा की जायेगी। नगरायुक्त ने शहर के लोगों से स्वच्छता सर्वेक्षण में हिस्सेदारी करते हुए अधिक से अधिक संख्या मंे सिटीजन फीडबैक देने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ram Rahim: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राम रहीम को मिली राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा...
spot_imgspot_img