Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

दीवानी कचहरी सहित अनेक स्कूलों को किया सैनेटाइज

  • शहर के अनेक वार्डों में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर:  स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के अंतर्गत शनिवार को नगर निगम द्वारा शहर के अनेक वर्डों में विशेष सफाई, सैनेटाइजेशन और चूना व मेथनाल आदि के छिड़काव का अभियान चलाया गया। कोरोना से बचाव के लिए दीवानी कचहरी तथा अनेक स्कूलों व सभी कंटेनमेंट जोन में विशेष रुप से सैनेटाइजर का छिड़काव कराया गया।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर शनिवार को नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के तहत वार्ड 9, 12, 25, 60, 07, 53, 24 व वार्ड नंबर 42 में विशेष सफाई अभियान के अलावा सैनेटाइजेशन, चूना व मेलाथियान आदि का छिड़काव भी कराया गया।

बैनर के साथ चलाये गए विशेष सफाई अभियान के तहत मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल, चंद्रपाल व सफाई निरीक्षक अमित तोमर द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए घरों का कूड़ा सड़कों व नालियों में डालकर निगम कर्मचारियों को ही देने के लिए प्रेरित किया गया।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए दीवानी कचहरी सहित अनेक सरकारी कार्यालयों तथा सभी कंटेनमेंट जोन में विशेष सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया।

इसके अलावा आर्य कन्या, एस ए एम व जे बी एस सहित अनेक कॉलेजों को भी सैनेटाइजेशन किया गया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना की तीसरी लहर को गंभीरता से लें और कोविड नियमों का पालन करते हुए मुंह पर मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग करें

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img