Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

कार-स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार की मौत

  • दवाई लेने जा रहा था युवक परिजनों में मचा कोहराम
  • पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जनवाणी संवाददाता |

खरखौदा: मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर फफूंड़ा स्थित शिव मंदिर के पास कार व स्कूटी में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने कार चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

18 3

बुलंदशहर जनपद के कस्बा शिकारपुर निवासी संदीप (38) पुत्र दीवान सिंह बुधवार को स्कूटी पर सवार होकर दवाई लेने मेरठ जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर फफूंड़ा स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही मर्सिडीज कार चालक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

17 2

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेरठ स्थित संतोष अस्पताल में उपचार के लिए ले गई। जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घायल की जेब से मिले कार्ड व मोबाइल द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने कार चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी।

19 2

जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव सहरावत ने बताया कि कार चालक घटना के बाद कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। कार चालक को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

परिवार में इकलौता था संदीप

संदीप के एक बहन प्रीति है। वह परिवार में इकलौता था। संदीप के पिता गांव में ही जनता क्लीनिक के नाम से क्लीनिक चलाते हैं। संदीप वृद्ध माता-पिता के साथ पत्नी सुनीता, बेटा नैतिक (11), बेटी तनु (8) के साथ रहता था और पिता के कार्य में हाथ बटाता था। बुधवार को क्लीनिक के लिए दवाई लेने मेरठ जा रहा था। बेटे की मौत से पिता को गहरा सदमा पहुंचा है। वहीं, संदीप की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

युवक ने की आत्महत्या, पत्नी ने भी पिया जहर

सरधना: क्षेत्र के नाहली गांव में एक युवक ने गृह-क्लेश के चलते कीटनाशक दवाई पीकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना गर्भवती पत्नी को चली तो उसने भी जहरीला पदार्थ पी लिया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

सरधना के नाहली गांव निवासी नितिन पुत्र वीरेंद्र की करीब छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। हाल में उसकी पत्नी शिखा गर्भवती है। नितिन गृह-क्लेश के चलते तनाव में चल रहा था। बुधवार को युवक खेत पर गया और आत्महत्या करने की नियत के कीटनाशक दवाई पी ली। इसके बाद उसने घर फोन करके इस बारे में बताया। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।

20 2

दवाई पीने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की गर्भवती पत्नी शिखा को इसका पता चला तो उसने भी जहरीला पदार्थ पी लिया। इससे पहले कि परिजन संभाल पाते, विवाहिता ने ये कदम उठा दिया था। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां शिखा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात तक विवाहिता के मायके वाले भी पहुंच गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी का कहना है कि युवक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गर्भवती महिला अस्पताल में भर्ती है।

स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत, कोहराम

परतापुर: मोहकमपुर फेज-2 स्थित स्विमिंग पूल में डूबकर मौत हो गई। देवेंद्र कुमार ने स्विमिंग पूल बनाया हुआ है। भीषण गर्मी के दौरान बच्चे व बड़े स्विमिंग पूल में नहाने व तैरने जाते हैं। बुधवार को संदीप पुत्र प्यारेलाल का 14 वर्षीय बेटा साहिल स्विमिंग पूल में नहाने चला गया और तैरने लगा।

तैरना न आने के कारण वह डूब गया। स्विमिंग पूल मालिक ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसको केएमसी अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन पहुंचे, सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने पुलिस से बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से मनाकर दिया और बच्चे का शव लेकर चले गए।

अनियंत्रित बस डिवाइडर पर चढ़ी

माछरा: ब्लॉक क्षेत्र में थाना स्थित मेरठ-गढ़ रोड पर नंगली के समीप इंडियन आॅयल पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित बस डिवाइडर पार कर नाले में जा गिरी। हादसे के समय गाड़ी में 25 से 30 सवारियां थी। मौजूद सवारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन एमएसटी तेजगति से चल रही थी। अचानक बस का निचले हिस्से से स्टेयरिंग टूट गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पारकर नाले में जा गिरी। बस में बैठे यात्रियों को मामूली चोटें आई है। यात्रियों ने बताया कि एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

21 2

जर्जर एमएसटी बस की कंडीशन देखकर ऐसा लगता है कि जैसे बस का रिपेयरिंग का कार्य सालों से नहीं हुआ है। अगले हिस्से से बस जर्जर हुई है। मेरठ-गढ़ रोड पर चल रही एमएसटी की बसें इतनी खराब कंडीशन में क्यों पिछले कुछ दिन पहले भी एमएसटी बस से हुआ था। एक और बड़ा हादसा सवारियों को काफी चोटें आई थी। प्रशासन क्यों आंखें मूंदकर इन बसों को मेरठ रोड पर चलवा रहा है। कब जागेगा प्रशासन? क्या प्रशासन को किसी बड़े हादसा की उम्मीद में आंखें मूंदकर बैठा हुआ है कि कब बड़ा हादसा होगा और इन जर्जर बसों को कब इस रोड से हटाया जाएगा?

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bihar News: राजद ने शिवचंद्र राम का इस्तीफा ठुकराया, पार्टी ने जताई प्रतिबद्धता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विधान परिषद चुनाव में टिकट...

Weather Update: मानसून 16 राज्यों तक पहुंचा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बरसेंगे बादल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिन रुकने...

Saharanpur News: आरक्षी भर्ती परीक्षा में प्रशासन की सख्ती, एसएसपी ने किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं...
spot_imgspot_img