Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मानकपुर गांव का एसडीएम ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

  • ग्रामीणों ने खेल मैदान उपलब्ध कराने समेत कई मांगे रखी

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: उप जिलाधिकारी ने शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम के तहत गांव मानकपुर में निरीक्षण किया। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को गांव से जुड़ी विभिन्न समस्याएं बताई जिनके निस्तारण का आश्वासन दिया गया है।

सोमवार को एसडीएम ऊन निकिता शर्मा ने गांव अपने शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम के तहत ऊन तहसील के गांव मानकपुर का दौरा किया। गांव में टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है उसका निरीक्षण किया गया। उसके बाद खुली बैठक में खतौनी व विरासत को पढ़कर सुनाया गया तथा गांववासियों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने गांव में खेल मैदान बनवाने की मांग रखी। एसडीएम निकिता शर्मा ने ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जों की जानकारी ली, साथ ही राजस्व संबंधी विवादों को सुनकर निस्तारण कराया।

राजस्व कर्मियों को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी पंकज कुमार को गांव में साफ सफाई वह सड़कों नालियों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।

बैठक में ग्राम प्रधान अरविंद कुमार, तहसीलदार भोपाल सिंह सैनी, लेखपाल मुकेश कुमार, ग्राम पंचायत सचिव सुशील कुमार समेत सभी विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img