Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

जैन समाज का एसडीएम कार्यालय पर हंगामा

  • समाज के प्रति भरांति फैलाने वाले अनोप मंडल के खिलाफ कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी
  • बागपत व खेकड़ा में प्रदर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत/खेकड़ा: बागपत व खेकड़ा तहसील में जैन समाज के लोगों ने बुधवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन सौंपकर उन्होंने जैन समाज के प्रति भ्रान्ति फैलाने वाले अनोप मंडल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मांग के पूरा ना होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।

बागपत व खेकड़ा नगर के जैन समाज के लोगों में अनोप मंडल द्वारा उनके समाज के प्रति फैलाई जा रही घृणित भ्रान्ति को लेकर आक्रोश बना हुआ है। बुधवार को जैन समाज के आक्रोशित लोग तहसील में पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने जमकर हंगामा किया। हंगामा प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अनोप मंडल एक जैन विरोधी संगठन है, जो समाज को बदनाम करने की साजिश करता रहता है।

देश के अनेक राज्यों में इस संगठन द्वारा 50 लाख से ज्यादा सदस्य बना लिए है, जो जैन धर्म जैन समाज के प्रति अन्य लोगों के अंदर गलत भावना उतपन्न कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज हमेशा देश हित का कार्य करता है। वह देश की उन्नति में बराबर का भागीदार है, लेकिन देश में साम्प्रदायिक माहौल खराब करने के लिए इस संगठन द्वारा भोले भाले लोगों को प्रलोभन देकर दुष्प्रचार किया जा रहा है, ताकि उनका समाज कमजोर हो।

उनका समाज व्यापार से जुड़ा हुआ है। व्यापारी कमजोर होगा तो देश भी कमजोर हो जायेगा। इससे ज्ञात होता है कि ये मंडल समाज के खिलाफ दुष्प्रचार कर उसे कमजोर करना चाहता है। व्यापारी कमजोर हो जायेगा तो देश भी कमजोर हो जायेगा। उन्होंने अनोप मंडल पर जैन धर्मावलंबि संतो की सड़क दुर्घटना कराने की आशंका जताई। जिसमें डेढ़ सौ से ज्यादा संतो की मौत हो गई।

इस अवसर पर बागपत तहसील में ज्ञापन देने वालों में जैन मिलन पारस के अध्यक्ष अमित जैन, महामंत्री सुनील जैन, प्रहलाद जैन, पंकज जैन, पीयूष जैन, अमित जैन, आलोक जैन, बिजेन्द्र जैन, शिखरचंद जैन, मनीष जैन, खेकड़ा में जैन मिलन अध्यक्ष मनोज जैन, महेश जैन, जनेश्वर दयाल जैन, अंकुश जैन, मनोज जैन, संजय जैन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img