- शासन के निर्देश पर ताबड़तोड़ की गई छापेमारी
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: अपर मुख्य सचिव कृषि के निर्देश पर जनपद में किसानों को गुणवत्ता युक्त पेस्टिसाइड की उपलब्धता सुनिश्चित करने लिए पेस्टिसाइड की दुकानों पर छापेमारी कर आठ नमूने लिए गए हैं। साथ ही, कस्बा बनत स्थित एक पेस्टीसाइड की दुकान को सील कर दिया गया है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा. विकास कुमार एवं उप जिलाधिकारी शामली संदीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान पेस्टीसाइड की दुकानों से 8 नमूने लिए गए। इनमें कस्बा बनत स्थित राणा पेस्टिसाइड से दो दुकानें लेकर दुकान को सील कर दिया गया। इसके अलावा झिंझाना स्थित बंसल पेस्टिसाइड्स से 2 नमूने के लिए गए। इसके अलावा संगल पेस्टिसाइड झिंझाना से तीन नमूने एवं आईआईएफडीसी बिक्री केंद्र झिंझाना से एक नमूना लिया गया। उक्त सभी आठ नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।

