Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

लॉकडाउन उल्लंघन में एक दुकान सील छह दुकानों के चालान

  • दो दर्जन से ज्यादा दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शहर में प्रतिबंध के बाद भी लॉकडाउन का उल्लंघन कर खोली गई दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए श्रम विभाग ने छह दुकानों के चालान किए हैं जबकि एक दुकान को सील कर दिया। दो दर्जन से अधिक दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई है।

आगामी 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने के बाद जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शासन की गाइडलाइन के मुताबिक फल-सब्जी, दूध, किराना और पेस्टीसाइड की दुकानें खोलने के लिए ही छूट दी है। जबकि इस छूट के दौरान सुबह सात बजे से 12 बजे कपड़ा, जूता, कॉस्मेटिग, सर्राफ, इलैक्ट्रोनिक आदि की दुकानें भी खोला जा रहा है। इतना ही नहीं दुकानों में कई-कई ग्राहकों को अंदर कर सामान बिक्री किया जाता है और बाहर से शटर बंद कर लिया जाता है।

जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है। सोमवार को तहसीलदार अजय शर्मा ने श्रम विभाग के अधिकारियों और पुलिस को लेकर शहर में चेकिंग अभिायान चलाया। पुलिस ने शहर के वीवी इंटर कॉलेज रोड आर्यपुरी के सामने रस्सी, बांस-बल्ली आदि की दुकान खुली मिलने पर छापेमारी की। तब वहां आधा दर्जन लोग दुकान में घुसे थे और दुकान का शटर आधा ही बंद था।

जिसके बाद पुलिस ने अंदर पहुंचकर ग्राहकों को हिदायत देते हुए वहां से दौड़ाया जबकि दुकान का चालान करते हुए सील कर दिया। इसके अलावा शहर के बड़ा बाजार और गांधी चौक में भी दुकानें खुलने पर श्रम विभाग ने आधा दर्जन दुकानों के चालान काटे हैं। इतना ही नहीं शहर के कबड़ा बाजार, दिल्लीर रोड समेत बाजार में इलेक्ट्रॉनिक, कपडा, मोबाइल, जूता, सर्राफा आदि की दुकानों को खोलकर भी जिला प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखाया जा रहा है।

49 7

सुबह के समय छूट में नहीं कम हो रही भीड़

जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन का असर दोपहर बाद तो शहर के बाजारों में दिखाई देता है लेकिन सुबह के समय लॉकडाउन छूट में उमड़ने वाली भीड़ कोरोना संक्रमण को बढ़ाने का काम कर रही है। जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है लेकिन आमजन और व्यापारी लापरवाही की सारी हदें पार कर रहे हैं। शहर के गांधी चौक, सब्जी मंडी, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक और मुख्य एमएसके रोड के हालात बहुत खराब है। किरयाना और सब्जी की दुकानों पर गाइडलाइन का जरा भी असर नजर नहीं आ रहा है।

डग्गामार वाहन में भर रहे दोगुणी सवारियां

लॉकडाउन के कारण आसपास मौजूद ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर सोमवार सवेरे दर्जनों यात्री बसों की प्रतीक्षा करते नजर आए। समय से बस का संचालन न होने के चलते यात्रियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया और अपने गणत्वय की ओर रवाना हुए। एक छोटी सी 8 सीटर वैन में डेढ़ दर्जन से अधिक सवारियों को भरकर कोरोना संक्रमण को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। लेकिन ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img