Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

चोरों ने घर को खंगाला, लाखों की चोरी

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर में एक बार फिर से चोर सक्रिय हो चले है। इस बार चोरों ने रात्रि में एक घर को खंगालते हुए यहाँ से नगदी, जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जानकारी ली।
दरअसल, नगर के बडौली रोड पर शोकेन्द्र अपने परिवार के साथ रहता है।

गत रात्रि जब सब परिवार के सदस्य एक कमरे में सोए हुए थे तभी चोरों ने दूसरे दो कमरों को खंगाल डाला। चोरों ने अलमारियों में रखे 1.10 लाख रुपये नगद, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने यहां से करीब 3 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।

सुबह इसकी जानकारी शोकेन्द्र ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पूरी जानकारी ली। शोकेन्द्र ने कोतवाली में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। चोरी की घटना से लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img