Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

जनपद में सफल रहा द्वितीय चरण का ड्राई रन

  • जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया
  • छह सीएचसी तथा संयुक्त जिला अस्पताल में ड्राई रन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी की निगरानी में कोरोना के टीकाकरण अभियान के ड्राई रन का द्वितीय चरण जनपद में पूरी तरह सफल रहा है। इस दौरान डीएम ने ड्राई रन के सफल संचालन तथा ड्राई रन को पूरा करने के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

मंगलवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में महिला विंग एवं आपातकालीन विंग में कोरोना टीकाकरण के लिए बनाए गए दो बूथों पर चल रहे ड्राई रन का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही, ड्राई रन को लेकर संबंधित से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। यहां प्रत्येक बूथ पर 6 कर्मचारी लगाए गए थे।

जिलाधिकारी ने दोनों बूथों पर लगे कर्मचारियों से ड्राई रन में किसी तरह की समस्या तो उत्पन्न होने के बारे में जानकारी की। ड्राई रन के दृष्टिगत वेटिंग, वैक्सीनेशन एवं ऑब्जर्वेशन रूम बनाए गए थे।

ड्राई रन के दौरान सीएमओ डा. वीर बहादुर ढाका ने बताया कि जनपद में मंगलवार को 14 स्थानों जिनमें कैराना, कांधला, कूड़ाना, थानाभवन, ऊन, सीएचसी शामली तथा संयुक्त जिला चिकित्सालय में 2-2 बूथ बनाए गए थे। इन पर ड्राई रन सेशन किया गया है।

प्रत्येक बूथ पर 15 हेल्थ केयर वर्करों को तैनात किया गया था। सीएमओ ने बताया कि सभी जगह ड्राई रन सफल रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि प्रथम फेस में होने वाले कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी हो चुकी है।

जिलाधिकारी ने कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी/ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सफल कुमार, पर्यवेक्षक डीसीपीएम फहीम अहमद आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img