Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Bihar Election 2025: दूसरे चरण के मतदान की शुरुआत, 20 जिलों की 122 सीटों पर हो रही वोटिंग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और कई जगहों पर मतदाता उत्साह के साथ वोट डालने पहुंचे। वहीं कुछ इलाकों में शुरुआती गड़बड़ियों और बहिष्कार की खबरें भी सामने आई हैं।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

राज्य भर में 45,339 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 4,109 को संवेदनशील और 4,003 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। कुछ सीटों पर सुरक्षा कारणों से मतदान का समय सीमित किया गया है —
कटोरिया, बेलहर, चैनपुर, चेनारी, गोह, नवीनगर, कुटुंबा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी (36 बूथ), बोधगया (200 बूथ), रजौली, गोविंदपुर, सिकंदरा, जमुई, झाझा और चकाई विधानसभा क्षेत्रों में शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी, जबकि बोधगया के 106 बूथों पर शाम 5 बजे तक मतदान जारी रहेगा।

अब तक 14.55% मतदान दर्ज

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक औसतन 14.55% मतदान दर्ज किया गया है।
कुछ प्रमुख जिलों का मतदान प्रतिशत इस प्रकार है:

पश्चिम चंपारण – 15.04%

किशनगंज – 15.81%

गया – 15.97%

जमुई – 15.77%

औरंगाबाद – 15.43%

पूर्णिया – 15.54%

सीतामढ़ी – 13.49%

नवादा – 13.46%

नीतीश कुमार ने की मतदान की अपील

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता से लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि दायित्व भी है। सभी नागरिकों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।”

पप्पू यादव ने EVM पर उठाए सवाल

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मतदान के बाद EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई बूथों पर वोट चोरी की कोशिशें हो रही हैं। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने अब तक किसी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि नहीं की है।

कुछ इलाकों में वोट बहिष्कार

औरंगाबाद जिले के तेंदुआ गांव (बूथ संख्या 54) पर मतदाताओं ने वोट बहिष्कार किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चार महीने पहले ही समस्याओं की जानकारी अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसी तरह रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र के लड्डूई बिशनपुरा गांव में भी बूथ संख्या 175 और 176 पर लोगों ने मतदान से दूरी बना ली है। प्रशासन ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

बता दें​ कि दूसरे चरण के साथ बिहार विधानसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। शुरुआती घंटों में मतदान शांतिपूर्ण रहा, हालांकि कुछ जगहों पर तकनीकी खामियों और स्थानीय मुद्दों के कारण बहिष्कार की घटनाएं सामने आई हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है और मतदाताओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img