Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

Delhi Car Blast: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण धमाका, 10 की मौत,जांच में बड़ा खुलासा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली सोमवार शाम एक भीषण धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में हुए विस्फोट ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

धमाके से पहले पार्किंग में खड़ी थी कार

जांच में सामने आया है कि जिस कार में विस्फोट हुआ, वह वारदात से पहले सुनहरी मस्जिद के पास एक पार्किंग में करीब तीन घंटे तक खड़ी रही थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार कार ने 10 नवंबर की दोपहर 3:19 बजे पार्किंग में प्रवेश किया।

6:48 बजे पार्किंग से निकली।

सिर्फ चार मिनट बाद, यानी 6:52 बजे, लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सुभाष मार्ग लाल बत्ती पर धमाका हो गया। एक तस्वीर में कार सुनहरी मस्जिद के पास सड़क से गुजरती दिखाई दी है। यह फोटो धमाके से ठीक पहले का बताया जा रहा है।

विस्फोट के बाद मचा हाहाकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास की इमारतें हिल गईं। मौके पर कई वाहन जलकर राख हो गए और शव क्षत-विक्षत हालत में सड़क पर पड़े मिले। चारों ओर धुआं और चीख-पुकार का माहौल था।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर

विस्फोट के तुरंत बाद बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंच गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और एनआईए, एनएसजी और एफएसएल की टीमें जांच में जुट गई हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया, “धमाका शाम 6:52 बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में यह IED विस्फोट प्रतीत हो रहा है। कार में तीन लोग सवार थे। घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए गए हैं।”

घायलों का इलाज जारी

धमाके में घायल सभी लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और दमकल विभाग के मुताबिक, मौके पर छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटोरिक्शा आग की चपेट में आए।

जांच में आतंक की आशंका

प्रारंभिक जांच में आतंकी साजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज कर लिया है।सूत्रों के अनुसार, कार पार्किंग में खड़ी रहने के दौरान संदिग्ध अंदर ही मौजूद था और संभव है कि वह किसी निर्देश या कॉल का इंतजार कर रहा था।

राजधानी में हाई अलर्ट

दिल्ली पुलिस ने पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। रेलवे स्टेशन, मेट्रो, बस अड्डों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img