Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

देखें मोदी सरकार 3.0 के मंत्रियों की पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज सोमवार को मोदी सरकार में मंत्रियों को विभाग दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मंत्रियों के विभागों की सूची राष्ट्रपति भवन के सचिवालय की ओर से जारी कर दी गई है। सूची के मुताबिक नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपे जाने के आसार हैं।

अब तक की जानकारी के अनुसार पांच प्रमुख मंत्रियों के विभागों को जस का तस रखा गया है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम, विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने अन्य कैबिनेट सहयोगियों के बीच भी मंत्रालय बांट दिए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट की पहली बैठक में पीएम आवास योजना को लेकर बड़े फैसले लिए।

देखें मोदी सरकार 3.0 के मंत्रियों की पूरी लिस्ट

प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी

 

प्रधानमंत्री और इसके प्रभारी:

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय;

परमाणु ऊर्जा विभाग;

अंतरिक्ष विभाग;

सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; और

अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किये गए हैं।

 

कैबिनेट मंत्री

1. राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री.
2. अमित शाह गृह मंत्री; और

सहकारिता मंत्री.

3. नितिन जयराम गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री
4. जगत प्रकाश नड्डा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री; तथा

रसायन एवं उर्वरक मंत्री।

5. शिवराज सिंह चौहान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री; तथा

ग्रामीण विकास मंत्री

6. निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री; और

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री।

7. सुब्रह्मण्यम जयशंकर विदेश मंत्री।
8.  मनोहर लाल आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री; तथा

विद्युत मंत्री.

9. एच.डी. कुमारस्वामी भारी उद्योग मंत्री; तथा

इस्पात मंत्री.

10.  पीयूष गोयल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री।
11  धर्मेन्द्र प्रधान शिक्षा मंत्री।
12. जीतन राम मांझी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री।
13. राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पंचायती राज मंत्री; तथा

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री।

14. सर्बानंद सोनोवाल पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री।
15. डॉ. वीरेंद्र कुमार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री।
16. किंजरापु राममोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्री।
17. प्रहलाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री; और

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री।

18. जुएल ओराम जनजातीय मामलों के मंत्री।
19. गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्री।
20. अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री;

सूचना एवं प्रसारण मंत्री; तथा

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री।

21. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया संचार मंत्री; और

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री।

22. भूपेन्द्र यादव पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री।
23.  गजेन्द्र सिंह शेखावत संस्कृति मंत्री; और

पर्यटन मंत्री.

24. अन्नपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास मंत्री
25.  किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री; और

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री।

26.  हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री
27. डॉ. मनसुख मंडाविया श्रम एवं रोजगार मंत्री; तथा

युवा मामले और खेल मंत्री।

28.  जी. किशन रेड्डी कोयला मंत्री; तथा

खान मंत्री.

29.  चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
30. सी.आर. पाटिल जल

 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को मिले ये विभाग

  1. राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  2. डॉ. जितेन्द्र सिंह- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री।

  3. अर्जुन राम मेघवाल- कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  4. जाधव प्रतापराव गणपतराव- आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  5. चौधरी जयंत सिंह- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री।

राज्य मंत्रियों को मिले ये विभाग

  1. जितिन प्रसाद- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  2. श्रीपद येसो नाइक- ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  3. पंकज चौधरी- वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  4. कृष्ण पाल- सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  5. रामदास अठावले- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  6. राम नाथ ठाकुर- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  7. नित्यानंद राय- गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  8. अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  9. वीसोमन्ना- जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  10. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  11. प्रो. एसपी सिंह बघेल- मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  12. शोभा करंदलाजे- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  13. कीर्तिवर्धन सिंह- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  14. बीएल वर्मा- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  15. शांतनु ठाकुर- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  16. सुरेश गोपी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  17. डॉ. एल. मुरुगन- सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  18. अजय टम्टा- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  19. बंडी संजय कुमार- गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  20. कमलेश पासवान- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  21. भागीरथ चौधरी- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  22. सतीश चंद्र दुबे- कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा खान मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  23. संजय सेठ- रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  24. रवनीत सिंह- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  25. दुर्गादास उइके- जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  26. रक्षा निखिल खडसे- युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  27. सुकांत मजूमदार- शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  28. सावित्री ठाकुर- महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  29. तोखन साहू- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  30. राज भूषण चौधरी- जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  31. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा- भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  32. हर्ष मल्होत्रा- कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  33. निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  34. मुरलीधर मोहोल- सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  35. जॉर्ज कुरियन- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री।

  36. पबित्रा मार्गेरिटा- विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img