जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाआें एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए किये जा रहे कार्य और प्रयास सराहनीय हैं। गन्ना विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं को स्वालम्बी और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए किये जा रहे प्रयासों जनपद के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
गन्ना विकास विभाग द्वारा महिलाआें एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आयोजित कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने यह बात कही। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि गन्ना विभाग द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को स्वत: रोजगार में आगे बढने का प्रयास एक अच्छा कदम है।

