Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

मोदी-योगी सरकार में देश-प्रदेश का विकास: सुरेश

  • बुटराड़ा में 17.81 करोड़ की सड़का का शिलान्यास

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने पानीपत खटीमा हाईवे के बुटराड़ा गांव से मेरठ हाईवे तक 5़5 मीटर चौड़ी सड़क जिसका, चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण 17़ 81 करोड़ की लागत से किया गया उसका शिलान्यास किया। इस सड़क के बन जाने के बाद यह मिनी बाईपास के रूप में प्रयोग हो सकेगी। इस दौरान सुरेश राणा ने केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं के विषय में भी नागरिकों को विस्तार से समझाया।

थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में आयोजित सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने मोदी व योगी सरकार की विकास कार्यों का बखान करते हुए कहा कि आज प्रदेश में विकास की बहार है, सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, बिजली पर्याप्त मिल रही है।

कैराना में जल्द ही पीएसी कैंप का शिलान्यास होने वाला है। गांव बंतीखेड़ा में करीब 800 करोड रुपये की लागत से बिजलीघर बन कर जल्द तैयार हो जाएगा। जनपद में 4-4 नेशनल हाईवे पर काम चल रहा है, यह लगातार विकास कार्य केवल और केवल भाजपा की सरकार करा रही है।

उन्होंने कहा कि आज उप्र की योगी सरकार देश के सबसे बड़े किसान नेता चौधरी चरण सिंह के बताए हुए मार्ग पर चलकर किसानों के हितों में योजनाएं चला रही है। उन्होंने सपा पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि गुंडे मवालियों ने माफिया राज चला कर अकूत संपत्ति जोड़कर जो बिल्डिंगें बना ली थी, उन पर योगी का बुलडोजर चल रहा है।

आज वही कैराना है जहां सपा सरकार में व्यापारी पलायन कर रहे थे, लेकिन अब करोड़ों के व्यापार करने के लिए कैराना के नजदीक ही इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योगपति वापस आ रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी राजसिंह व संचालन मास्टर रविंद्र प्रधान बाबरी ने किया।

इस दौरान हरबीर मलिक, राजेंद्र चौधरी मादलपुर, अनुज राणा, जयदेव प्रमुख, अनुज प्रधान, ऋषिपाल फौजी, अभय तोमर, सुरेंद्र प्रधान, ठाकुर योगेंद्र सिंह, मिंटू प्रधान, कपिल प्रधान, मनोज कैडी, सतबीर कश्यप आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img