Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

कमिश्नरी पर आत्मदाह का प्रयास

  • झुलसी हालत में पहले जिला अस्पताल फिर दिल्ली किया रेफर
  • पत्नी ने कराया था तीन तलाक का मुकदमा, मकान कब्जाने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कमिश्नरी चौराहे पर एक व्यक्ति ने कमिश्नरी गेट के सामने ही खुद को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों में घिरा व्यक्ति चिल्लाता हुआ सड़क पर नग्नावस्था में इधर उधर दौड़ता रहा। आत्मदाह का प्रयास करने पर आसपास में हड़कंप मच गया। मौके पर खड़े पुलिस कर्मियों ने आग में झुलसे व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान चौराहे पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। युवक को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया।

नौचंदी थाना क्षेत्र शास्त्रीनगर सेक्टर-12बी-105 निवासी अनस पुत्र अब्दुल सत्तार उम्र 40 वर्ष टेलरिंग का काम करता है। परिवार में पत्नी निशात और 5 वर्षीया बेटी और एक तीन वर्ष का बेटा है। मूलरूप से गोलाकुंआ निवासी अनस का पिता अब्दुल सत्तार पावरलूम की मशीन पर काम करता था। कई साल पहले सत्तार का देहान्त हो गया था। परिवार में छह बेटे हैं। अनस सबसे बड़ा है।

करीब आठ साल पहले अनस गोलाकुआं छोड़कर शास्त्रीनगर सेक्टर-12 में एक 50 गज के मकान में आकर रहने लगा था। मकान पत्नी निशात के नाम से खरीदा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे अनस बाइक से कमिश्नर कार्यालय के गेट पर पहुंचा। अनस ने वहां पहुंचते ही प्लास्टिक की शीशी में भरा पेट्रोल अपने शरीर पर उड़ेल लिया। इसके बाद उसने माचिस की तीली से खुद को आग लगा ली।

जैसे ही अनस ने खुद को आग के हवाले किया। वैसे ही आग ने अनस को अपनी चपेट में ले लिया। पल भर में अनस आग की लपटों में घिर गया और सड़क पर चिल्लाता हुआ कमिश्नरी गेट के सामने सड़क के दूसरी पार चिल्लाता हुआ भागा। व्यक्ति को आग से घिरा देख आसपास राहगीर और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी आग लगे व्यक्ति की ओर दौड़े।

इसी बीच सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस और सीओ सिविल लाइन देवेश मौके पर पहुंच गये। एसपी सिटी विनीत भटनागर भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। आग से झुलसे अनस को पुलिस ने आनन-फानन में तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही थाना नौचंदी एसओ भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी की। अनस आग लगने पर करीब 55 प्रतिशत झुलस गया जिसे डाक्टरों ने दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया।

अनस पर तीन तलाक का कराया था केस

अनस की पत्नी निशात ने 17 मार्च को दहेज और तीन तलाक के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे से पहले अनस और निशात में कई बार लड़ाई झगड़े हो चुके थे। जिसके चलते अनस करीब दो वर्ष से घर से बाहर रहता था। वह एक बार मुम्बई चला गया था। कुछ दिनों पहले ही वह मेरठ आया था।

अनस ने लगाया पत्नी पर आरोप

झुलसी अवस्था में अनस ने पत्नी निशात पर आरोप लगाया कि वह हापुड़ रोड निवासी वसीम उर्फ अन्ना नाम के युवक के साथ रहती है। कई बार उसने इस बात के लिए मना किया लेकिन वह नहीं मानी। वह उसे रिश्तेदार बताती है। वसीम के साथ उसके अवैध संबंध हैं। जिसकी वजह से वह दोनों उसे घर में रहने नहीं देते हैं।

कोतवाली क्षेत्र इम्लियान निवासी निशात से उसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसने गोलाकुआं का पुश्तैनी मकान बिकने पर वहां से उसके हिस्से में जो रुपया मिला था उस रुपयों से उसने शास्त्रीनगर में पचास गज का मकान खरीदकर पत्नी निशात के नाम कर दिया था। अब पत्नी वसीम नाम के युवक के साथ सरेआम रहने लगी है। उसे घर में रहने नहीं देती। वहीं अपने ससुर पर मकान कब्जाने का आरोप लगाया है।

वसीम अन्ना करता है सट्टे का काम

अनस के छोटे भाई फरहान का आरोप है कि वसीम एक दबंग युवक है उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। जब से वह बड़े भाई के घर में घुसा है तभी से ही अनस बाहर रहने लगा है। एक बार वसीम ने उसके भाई अनस को नौचंदी थाना पुलिस से मिलकर पकड़वा दिया था। जिस पर थाना पुलिस ने 10 हजार रुपये लेकर छोड़ा था। वहीं अनस को नशे का आदी बताया जा रहा है।

समाधान दिवस पर महिला ने पेट्रोल की बोतल उड़ेली

मेरठ: राजस्व टीम के पैमाइश कर खेत से कब्जा न हटाने से क्षुब्ध फलावदा निवासी महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में अपने ऊपर पेट्रोल की बोतल उड़ेल ली। इससे पहले कि वह माचिस जलातीं पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान महिला के साथ आए बेटे ने भी जमकर हंगामा काटा और आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति के होने के कारण उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

फलावदा निवासी अनुसूचित जाति की विधवा माया पत्नी स्व. नरेश शनिवार को बेटे नीरज के साथ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। शिकायत सुन रहे एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि एक बीघा खेती की जमीन में दो देवर सहखातेदार हैं। उन्होंने डोल तोड़कर जमीन को अपने खेत में मिला लिया। पूर्व में अधिकारियों और संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करते हुए दो साल हो गए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता कि महिला ने साथ लाई पेट्रोल की बोतल अपने ऊपर उड़ेल ली।

आखिर पुलिस ने दोनों को दबोचकर थाने भेज दिया। काफी देर बाद मामला शांत हुआ। विधवा के बेटे नीरज ने सप्ताह पूर्व थाने पर शिकायत कर जिला मुख्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। वहीं, अधिकारियों को घेरते हुए गंभीर आरोप लगाए थे, जबकि उक्त संबंध में अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला जब पेट्रोल उड़ेल रही थी तो बेटा माचिस पकड़ाने का प्रयास कर रहा था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img