Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

‘सामाजिक समरसता हिंदुत्व का प्राण है’ विषय पर हुई संगोष्ठी

जनवाणी ब्यूरो |

मुजफ्फरनगर: ब्रहमलीन महंत अवैद्यनाथ की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने पूरे उत्तर प्रदेश में 12 से 18 सितम्बर 2021 तक पूरे प्रदेश मे अनेको कार्यक्रम आयोजित कराने का आहवान किया है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा विश्वनाथ मंदिर कूकडा में सामाजिक समरसता पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई।

जिसमें ‘सामाजिक समरसता हिंदुत्व का प्राण है’ विषय पर विभिन्न वक्ताओ ने अपने-अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने कहा क बदलते दौर मे हम सभी को जात बिरादरी छोड कर हिन्दुत्व के एजेंडे पर एकत्रित होना होगा। तभी हम आगे बढ सकते है।

इसके अतिरिक्त मण्डल अध्यक्ष श्रीकान्त शर्मा, सुभाष गौड, सुरेन्द्र गर्ग मुर्ति मैडिकल, पूर्व सभासद पूनम गर्ग, नरेन्द्र पुण्डीर, जयप्रकाश गुप्ता, तरूण त्यागी, तरूण आहूजा, सुरेश शर्मा, मांगेराम शर्मा, देवदत्त प्रधान, सुनील मदान, विवेक गोयल, रविनन्दन, डा.मुकेश त्यागी, सहदेव, प्रहलाद ठाकुर, विवेक आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही कहा कि सामाजिक समरसता का तकाजा है कि सभी हिन्दू वर्ग की जाति और धर्म भेदभाव भूलकर हिन्दुत्व के झण्डे के नीचे एकत्र हों। इस कार्यक्रम के आयोजक ब्रजमोहन शर्मा रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img