Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

नानौता में क्षत-विक्षत दो लाशें मिलने से फैली सनसनी

  • एक का शव कुंए में तो दूसरे का फांसी के फंदे पर टंगा हुआ मिला

जनवाणी संवाददाता |

नानौता (सहारनपुर):  दिल दहला देने वाली लोमहर्षक घटना। गवाह है, जनपद सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र का गांव सोना अर्जुनपुर। यहां अलग-अलग दो जगहों पर दो लाशें मिलीं। इस घटना में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया गया, जबकि दूसरे का शव कुएं में क्षत-विक्षत हालत में मिला है। शुक्रवार रात हुई इस घटना से गांव में सनसनी के साथ भय का माहौल है।

WhatsApp Image 2022 04 23 at 4.15.01 PM

एक तरह का मरघटी सन्नाटा पसर गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
बताया गया है कि सोनाअर्जुनपुर गांव में शनिवार की सुबह किसान खेत पर काम करने के लिए निकले थे। समय करीब छह बजे का था। गांव के ही 40 वर्षीय विनोद पुत्र महेंद्र का शव आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। किसानों ने पेड़ की शाख से विनोद की लटकी लाश देखी तो हड़बड़ा गए। यह खबर गांव में पेट्रोल में आग की तरह फैल गई। तमाम ग्रामीणों का मौके पर जमावड़ा लग गया।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नानौता चंद्रसैन सैनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद क्षेत्राधिकारी गंगोह चंद्रपाल शर्मा एवं एसपी देहात सूरज राय भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने विनोद के बच्चों से पूछताछ की। मृतक विनोद के बच्चे चिराग और अनुराग ने बताया कि उनके पिता खेत पर पानी देने के लिए गए थे। बच्चों के अनुसार देर होने पर उन्होंने पिता को फोन किया पर वह रिसीव नहीं हुआ।

बाद में मोबाइल ही बंद हो गया। वहीं, दूसरी ओर इस घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक खेत में बने कुएं में गांव सोना अर्जुनपुर निवासी 35 वर्षीय प्रवीण पुत्र ओमपाल का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। मृतक का एक हाथ और गर्दन कटी हुई पाई गई। मृतक के शरीर से उसके दोनों हाथ और सिर गायब थे। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस को मृतक का सिर शव से काफी दूरी पर मिला, जबकि हाथों का अभी पता नहीं चल पाया है।

बताया गया है कि प्रवीण, विनोद के यहां नौकरी करता था और पिछले दो दिनों से गांव से गायब था। उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। इस संबध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूरज राय ने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों के परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है।

प्रथम दृष्टया की गई जांच में एक की हत्या और दूसरी आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। लेकिन हत्या का राज अभी नहीं पता चल सका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img