Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

सड़क किनारे अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

  • शव राख से लिपटा होने से फैक्ट्री का कर्मचारी होने की आशंका

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: नई मंडी थाना क्षेत्र के जट मुझेड़ा के पास सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची नई मंडी पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

शव को पूरी तरह राख से लिपटा देख ग्रामीण मृतक को किसी फैक्ट्री में काम करने वाला कर्मचारी होने की आशंका जाहिर कर रहे है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव जट मुझेड़ा से भोपा की ओर सड़क से दस मीटर अंदर एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद राहगीरों ने मामले की सूचना नई मंडी पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंचे नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी सफलता हासिल नहीं हुई जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

मृतक के दाहिने हाथ पर राहुल लिखा हुआ है और सिर में चोट के कारण खून बह रहा था। शव बुरी तरह राख से लिपटा हुआ था जिसके कारण ग्रामीण युवक की किसी फैक्टरी का कर्मचारी होने की आशंका जहिर कर रहे है।

कुछ ग्रामीणों के अनुसार युवक की किसी फैक्ट्री में काम करते समय मौत होने के बाद उसे सड़क के किनारे डाला जाने की भी आशंका जाहिर की जा रही है फिलहाल पुलिस सब की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img