नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सोमवार को एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख और ऑटो व धातु शेयरों में बढ़ी खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 217.61 अंक या 0.27% बढ़कर 80,817.52 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 71.55 अंक चढ़कर 24,636.90 पर कारोबार करता दिखा।
किसे हुआ फायदा, कौन रहा नुकसान में?
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में जिन शेयरों में तेजी दर्ज हुई उनमें शामिल हैं:
टाटा स्टील
बीईएल
बजाज फिनसर्व
अल्ट्राटेक सीमेंट
हिंदुस्तान यूनिलीवर
एशियन पेंट्स
रिलायंस इंडस्ट्रीज
टाइटन
अदाणी पोर्ट्स
किन शेयरों में गिरावट देखी गई?
इन्फोसिस
टेक महिंद्रा
एचसीएल टेक्नोलॉजीज
इटरनल
पावर ग्रिड
एक्सिस बैंक
आईसीआईसीआई बैंक
एफआईआई का रुख
शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बाजार से 3,366.40 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की, जिससे बाजार पर दबाव बना रहा।
वैश्विक बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख
दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
जापान का निक्केई 225 नकारात्मक दायरे में नजर आया।
अमेरिकी बाजार
शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार नकारात्मक दायरे में बंद हुए, जिससे वैश्विक निवेशकों की चिंता बढ़ी।
क्रूड ऑयल
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में 0.23% की गिरावट आई और यह 69.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शुक्रवार को क्या हुआ था?
बीते सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 585.67 अंक टूटकर 80,599.91 पर बंद हुआ था। निफ्टी 203 अंक गिरकर 24,565.35 पर आ गया था।

