Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट, वैश्विक संकेतों के बीच उतार-चढ़ाव भरा कारोबार

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। घरेलू शेयर बाजारों ने गुरुवार को कमजोर शुरुआत की, लेकिन बाद में मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच अत्यधिक उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार जारी रखा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 138.36 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 84,328.15 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 38.50 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,837.30 अंक पर कारोबार कर रहा था।
बाजार खुलने के बाद दोनों ही बेंचमार्क सूचकांक ऊपरी और निचले स्तरों के बीच झूलते रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल टाटा मोटर्स (वाणिज्यिक वाहन कारोबार), इंटरनल, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों में गिरावट रही। वहीं एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयरों में बढ़त देखी गई।

बिहार चुनाव नतीजों का बाजार पर सीमित असर

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा कि बाजार को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए फिलहाल और ट्रिगर्स की जरूरत है। उन्होंने कहा, “बिहार चुनाव परिणामों को बाजार ने लगभग नजरअंदाज किया है। यदि वास्तविक नतीजे एग्जिट पोल से भिन्न हुए तो बाजार की दिशा अचानक बदल सकती है।”

आर्थिक संकेतकों पर नजर जरूरी

विजयकुमार के अनुसार, आने वाले समय में बाजार की दिशा निर्धारित करने वाले प्रमुख कारक होंगे —

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में दंडात्मक शुल्कों को हटाने की प्रगति

अक्तूबर में खुदरा मुद्रास्फीति में 0.25% की गिरावट

दिसंबर में एमपीसी द्वारा दरों में संभावित कटौती

उन्होंने कहा कि मौद्रिक नीति में ढील देना भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। हालांकि, सकारात्मक ट्रिगर्स आने पर शॉर्ट-कवरिंग से बाजार में तेजी की उम्मीद की जा सकती है। फिलहाल, एफआईआई की बिकवाली और ऊंचे मूल्यांकन स्तर के चलते निरंतर तेजी बनाए रखना मुश्किल प्रतीत हो रहा है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में गुरुवार को मिला-जुला रुझान रहा। शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और जापान का निक्केई 225 हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लाल निशान में थे। वहीं, अमेरिकी बाजार बुधवार को रात भर के सौदों में बढ़त के साथ बंद हुए।

तेल और विदेशी निवेश का हाल

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.13% गिरकर 62.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन 1,750.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 5,127.12 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार रहे। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 595.19 अंक बढ़कर 84,466.51 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 180.85 अंक की बढ़त के साथ 25,875.80 पर बंद हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img