Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच तिहरे हत्याकांड में सजा का फैसला कल

  • चाकचौबंद सुरक्षा इंतजामों के बीच जेल से कोर्ट लाए जाएंगे आरोपी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोतवाली के गुदड़ी बाजार में 16 साल पहले अंजाम दिए गए तिहरे हत्याकांड के में कसूरवार ठहराए गए सभी 10 अभियुक्तों कोे सोमवार को सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच अदालत सजा सुनाएगी। भारी पुलिस फोर्स के साथ अभियुक्तों को जेल से कोर्ट तक लाया जाएगा। कोतवाली के गुदड़ी बाजार में मेरठ कॉलेज के तीन छात्र सुधीर उज्ज्वल, सुनील ढाका और पुनीत गिरी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। यह हत्या हाजी इजलाल ने अपनी दोस्त शीबा सिरोही के उकसाने पर की थी। बाद में तीनों के शवों को कार में डालकर हिंडन नदी के निकट छोड़ दिया गया। परिजनों ने लंबी लड़ाई लड़ी और एक अगस्त को न्यायालय ने सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दे दिया।

इसके बाद पुलिस ने हाजी इजलाल समेत सभी नौ आरोपियों को जेल में दाखिल करा दिया। कोर्ट ने सजा सुनाने के लिए पांच अगस्त की तारीख निर्धारित कर दी। कल कोर्ट इन आरोपियों को सजा सुनाएगी। ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से कचहरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो कोर्ट के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। जेल से सभी 10 आरोपियों को पुलिस कड़ी सुरक्षा में न्यायालय में लेकर पहुंचेगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति को कोर्ट में प्रवेश नहीं मिलेगा। बाहर भी केवल पुलिस बल तैनात होगा, ताकि किसी भी तरह की विपरीत स्थिति पैदा न हो।

आरोपियों के घरों की भी रहेगी सख्त निगरानी

पुलिस अफसरों ने सुरक्षा के दृष्टिगत आरोपियों के घरों पर भी फोर्स लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी संबंधित थाना प्रभारी व थानाध्यक्षों को निर्देश जारी हो चुके हैं। पुलिस उनके घरों पर नजर रखते हुए उनके परिवारों की हर हरकत पर नजर रखेगी। इसके लिए परिवार के लोगों से भी संवाद किया जा रहा है।

सादे कपड़ों में पुलिस की भी तैनाती

प्लान के अनुसार, सोमवार को सुबह से ही कचहरी में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात हो जाएगा। हर रास्ते पर पुलिस मौजूद रहकर वहां की हरकत पर नजर रखेगी। किसी भी व्यक्ति को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिगत सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात रहेगी। क्यूआरटी के अलावा पीएसी, आरएएफ को भी कचहरी परिसर में लगाया जा सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img