Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बेटी को चिड़ियाघर ले गई सेरेना विलियम्स

एडीलेड, एपी: आॅस्ट्रेलियाई ओपन से पहले सेरेना विलियम्स यहां शुक्रवार को नाओमी ओसाका से नुमाइशी मैच खेलेगी लेकिन उससे पहले 14 दिन का पृथकवास पूरा होने पर वह अपनी बेटी को चिड़ियाघर लेकर गई। आॅस्ट्रेलिया में कोरोना महामारी से जुड़े प्रोटोकॉल के तहत आॅस्ट्रेलियाई ओपन के लिए आए सभी टेनिस खिलाड़ियों को 14 दिन पृथकवास में रहना पड़ा। तेईस बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सेरेना ने कहा कि वह रोज कैलेंडर पर एक दिन काटती थी और अपनी तीन वर्ष की बेटी ओलंपिया के साथ पूरा समय बिताया। पृथकवास से निकलने के बाद सबसे पहले क्या किया, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि हम चिड़ियाघर गए। उन्होंने कहा कि तीन साल की बेटी के साथ एक कमरे में बंद रहना और उसकी सबसे अच्छी दोस्त बनना कठिन था, खासकर व्यायाम और अभ्यास के बाद। लेकिन उसके साथ समय बिताने से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं। पुरुष वर्ग में शीर्ष रैंकिंग वाले नोवाक जोकोविच का सामना इटली के जानिक सिनेर से होगा जो पृथकवास में राफेल नडाल के अभ्यास जोड़ीदार थे। आॅस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से शुरू होगा।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img