
वायु प्रदूषण एक ऐसी समस्या है, जिससे होने वाली मौतों और नुकसान का पता लगाने का कोई सटीक वैज्ञानिक आधार फिलहाल मौजूद नहीं है। यह एक ऐसी बीमारी बन चुका है, जो 24 घंटे हमें नुकसान पहुंचा सकती है। सीएसई के एक डाटा के अनुसार, केवल दिल्ली जैसे बड़े शहर ही नहीं, बल्कि अब छोटे शहरों में भी वायु प्रदूषण बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि दिल्ली और एनसीआर अभी भी वायु प्रदूषण के मामले में टॉप पर बने हुए हैं। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़े बताते हैं कि देश में हवा की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। वायु प्रदूषण के कारण बहुत सारे लोगों खासकर सांस के मरीजों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।