Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सीरम इंस्टीट्यूट ने कोरोना टीके ‘कोवोवैक्स’ के लिए मांगी अनुमति

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से राहत पाने के लिए अब कई टीके आने वाले हैं। इन्हीं में से एक टीके के लिए पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भारत सरकार से परीक्षण करने की अनुमति मांगी है। शनिवार को सीरम के सीईओ अदार पूनावाला ने बताया कि नोवावैक्स कंपनी के साथ कोवोवैक्स टीका के लिए करार किया गया है। अब तक इस पर हुए परीक्षण के परिणाम संतोषजनक मिले हैं। इसलिए भारत में इसके परीक्षण की अनुमति केंद्र सरकार से मांगी है।

इसके लिए कंपनी की ओर से एक आवेदन भी दिया गया है। वहीं ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीरम से प्राप्त आवेदन पर पिछले सप्ताह ही विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने बैठक में विचार किया था लेकिन उस दौरान परीक्षण से जुड़े परिणाम मौजूद नहीं थे। इसलिए सीरम से ब्रिटेन में हुए परीक्षण की पूरी जानकारी मांगी है। इस जानकारी पर समीक्षा के बाद ही आगे का फैसला लिया जा सकता है।

ब्रिटेन में कोवोवैक्स टीका पर मानव परीक्षण हुए हैं जिनमें इसका असर 89.3 फीसदी तक मिला है। सीरम के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि अगर जल्द ही उन्हें इस पर भारत में परीक्षण की अनुमति मिल जाती है तो आगामी जून तक देश के पास एक और टीका उपलब्ध हो सकेगा। नोवावैक्स कंपनी के साथ 20 करोड़ खुराक के लिए सीरम ने करार किया है।

इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने एस्ट्रोजेनेका कंपनी के साथ भी करार किया था जिस पर भारत में परीक्षण के बाद कोविशील्ड टीका को तैयार किया था। हाल ही में सरकार ने 1.1 करोड़ कोविशील्ड टीका की डोज लेने के बाद 16 जनवरी को स्वदेशी टीका कोवैक्सिन के साथ टीकाकरण अभियान शुरू किया था।

टीकाकरण के बीच स्त्री रोग विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि टीका लगवाने के बाद महिलाएं कम से कम दो माह तक बच्चे की प्लानिंग न करें। डब्ल्यूएचओ कह चुका है कि कुछ टीके गर्भवतियों के लिए सुरक्षित नहीं हो सकते हैं। हैदराबाद के रेंबो चिल्ड्रेन अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि अगर गोई महिला टीका लगवा रही है तो कम से कम दो माह तो गर्भधारण से बचें। यूरोपीयन सोसाइटी ऑफ ह्यूमन रिप्रोडक्शन एंड एंब्रायोलॉजी इसकी तस्दीक करता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img