जनवाणी संवाददाता |
चादीनगर: कहरका निवासी बिलाल पुत्र जफर अपने परिवार सहित बाईक द्वारा संगम विहार दिल्ली जा रहा था जब वह रटौल ढिकोली मार्ग पर खासपुर के समीप पहुचा तो पाचीं की और से तेज गति से आ रहा ऐलम निवासी बाईक सवार सजीव पुत्र मलखान की बाईक ने उससे पीछे से टक्कर मार दी।
जिसमे दोनो बाईक सवार सडक पर गिर गए। पीछे से आ रहा एक ओर बाइक सवार बन्थला के रामबिहार निवासी सतीश वह उसका साथी दिलावर वह भी गिर गए, जिसमे सतीश दिलावर बिलाल,सलमा, विशु,अलीका,और सजीव घायल हो गये जिन्हें राहगीरों की साहयता से खेकडा के एक अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

