Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

जनसुनवाई में आई 18 शिकायते, 7 का हुआ निस्तारण

  • विधायक व पार्षदों ने भी जनसुनवाई में भेजे पत्र

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर:  नगर निगम में जनसुनवाई के दौरान आज सात लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया गया। विभिन्न वार्डो से पहुंची कुल 18 शिकायतों में 10 शिकायतें सड़क व नाली निर्माण को लेकर थी, जिनके लिए नगरायुक्त ने निर्माण विभाग के अवर अभियंताओं को स्थलीय निरीक्षण कर आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। गंगोह विधायक व दो पार्षदों की ओर से भी प्रार्थना पत्र भेजे गए।

वार्ड 39 पेपर मिल रोड निवासी महेन्द्र भारद्वाज अतिक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे, जिस पर अवैध अतिक्रमण हटाने की तिथि 16 नवम्बर निर्धारित की गयी। वार्ड नंबर 4 पंत एन्क्लेव निवासी केतन सेठी ने पार्क के विकास व नाली निर्माण के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर नगरायुक्त ने क्षेत्रीय अवर अभियंता को स्थलीय निरीक्षण कर आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वार्ड 47 पुरानी चुंगी निवासी विवेक आनंद ने सिग्नल लाईट से स्पीकर हटवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट मैनेजर को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा वार्ड एक माहीपुरा हबीबगढ के गुलनवाज ने सफाई कराने के लिए गुहार लगायी। नगरायुक्त के निर्देश पर उक्त स्थान पर तुरंत सफाई कार्य कराया गया।

गंगोह विधायक किरत सिंह ने दिल्ली रोड स्थित ब्रदर्स कॉलोनी में अधूरे पडे़ इंटरलॉकिंग कार्य को पूरा करने के लिए प्रार्थना पत्र भेजा। जिस पर नगरायुक्त ने क्षेत्रीय अवर अभियंता को तीन दिन के भीतर कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। वार्ड 67 पार्षद शहजाद मलिक ने भी अपने क्षेत्र में सड़क के गड्ढे़ भरवाने तथा पाईप लाइन ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

वार्ड 49 की पार्षद जमा प्रवीन की ओर से प्रतिनिधि सईद सिद्दकी ने प्रार्थना पत्र देकर मुहल्ला मुबारकशाह में सैनी पंचायती मंदिर वाली गली में क्षतिग्रस्त हुयी सीवर लाइन के स्थान पर नयी सीवर लाइन डलवाने की मांग करते हुए कहा कि उक्त गली में चूहों ने बडे़-बडे़ गड्ढे़ बना दिए है जिससे लोगों के मकानों में दरारे आनी शुरु हो गयी हैं। इस पर अधिकारियों ने बताया कि सीवर लाईन का कार्य चेन्नई कंपनी द्वारा कराया जा रहा है, कंपनी के सुपरवाईजर के साथ स्थलीय निरीक्षण करने के बाद ही सीवर लाईन डलवाने का कार्य कराया जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img