Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

शानदार प्रदर्शन के साथ ग्रीन वैली ने जीता रोमांचक मैच

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित अंडर-16 नॉकआउट टूर्नामेंट का फाइनल मैच विश्वायमित्र क्रिकेट एकेडमी और ग्रीन वैली एकेडमी के बीच खेला गया।ग्रीन वैली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वामित्र एकेडमी को 3 रन से प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीत लिया मैन ऑफ द फाइनल मैच हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मोहम्मद आयान को दिया गया।

एसडीसीए के कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने बताया कि भूतेश्वर इंटर कॉलेज ग्राउंड पर अंडर-16 नॉकआउट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पहले खेलते हुए ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी ने 230 रन बनाए। साकिब 55 रन ,शक्ति 50 रन का योगदान दिया।मोहम्मद आयान और अजमल ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में विश्वामित्र एकेडमी की टीम 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 227 रन ही बना पाई। शुभ पंवार के 72, अजमल 39 और मोहम्मद आयान ने 39 रन बनाए। रजत के 3 विकेट रहे। इस तरह ग्रीन वैली टीम ने 3 रनों से जीतते हुए फाइनल ट्राफी अपने नाम की।मो आयान 39 रन और 3 विकेट को मैन ऑफ द फाइनल मैच दिया गया।मैन ऑफ द सीरीज भी टूर्नामेंट में 162 रन और 8 विकेट लेने वाले मो आयान को दिया गया।बेस्ट बॉलर 8 विकेट लेने वाले अजमल रहे। बेस्ट बैट्समैन 162 रन बनाने वाले मोहम्मद आयान रहे।

बेस्ट फील्डर पुरस्कार नीतीश राना को दिया गया।फाइनल के मुख्य अतिथि के रूप में बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष और सचिव उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन माहिम वर्मा व अपर जिलाधिकारी ( वित्त एवं राजस्व ) रजनीश कुमार मिश्रा ने पुरस्कार वितरण किया।एसडीसीए चेयरमैन अकरम सैफी ने सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी।

एसडीसीए के पदाधिकारियों अमर गुप्ता ,राजकुमार राजू , पुण्य गर्ग,सत्यम शर्मा ,सैयद मशकूर, परविंदर सिंह , पाली कालड़ा , राजीव गोयल (टप्पू),आमिर कुरैशी , रणधीर कपूर ,विनय , सचिन सैनी , रविश राठी , राजशेखर , मृदुल गर्ग , सचिन गर्ग , अर्जुन सिंह ,भावना तोमर, शोएब , अर्जुन चौहान आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img