Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर में कड़ाके की ठंड का असर, रविवार सुबह सर्दी से हाल बेहाल

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: रविवार सुबह सहारनपुर में कड़ाके की ठंड और प्रदूषण का असर साफ नजर आया। सुबह 9:30 बजे तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोग ठिठुरते नजर आए। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाओं ने सर्दी का असर और बढ़ा दिया। सुबह के समय वातावरण में नमी अधिक रही, जिससे ठंड ज्यादा चुभती महसूस हुई।

मिर्जापुर मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर अहमद ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। उन्होंने बताया कि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और दोपहर तक पारा 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, लेकिन ठंडी हवा के कारण सर्दी का असर दिनभर बना रहेगा।इस दौरान सहारनपुर की हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स 319 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर माना जाता है। इस स्थिति में किसी भी व्यक्ति को सांस संबंधी परेशानी हो सकती है, जबकि बुजुर्गों, बच्चों और श्वसन रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है, जबकि घना कोहरा छाने की संभावना कम है। कुल मिलाकर रविवार को दिन में धूप से कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन ठंड और प्रदूषण लोगों की परेशानी बढ़ाए रखेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img