- काढ़ा वितरित करने को घूम रही टीम
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: कोरोना महामारी के दौर में प्रत्येक व्यक्ति एवं संस्थाएं अपने तरीके से लोगों के बीच जा कर कोरोना महामारी से बचाव में अपना योगदान दे रहें है। नगर की सेवा भारती मालिनी नगर नजीबाबाद की ओर से काढ़ा वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया।कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर काढ़ा पहुंचाने का काम किया।
सेवा भारती मालिनी नगर नजीबाबाद की ओर से काढ़ा वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया। सेवा भारती के नगर अध्यक्ष हेमन्त कुमार अग्रवाल व संरक्षक मोहन लाल अग्रवाल के नेतृत्व में घर-घर जाकर काढ़ा पहुंचाने का काम किया गया। हेमन्त अग्रवाल ने बताया कि काढ़ा वितरण कार्यक्रम के तहत नजीबाबाद क्षेत्र के लगभग 6 हज़ार परिवारों में काढ़ा वितरण का लक्ष्य है।
नगर की अलग-अलग बस्तियों में काढ़ा वितरण के लिए मनोज, अम्बरीष, अंशुल मेहरा, हिरेन्द्र, सुभाष, आशीष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, करुण पाल, राजेश खुराना, अनुज अग्रवाल, ओमप्रकाश गोयल, पंकज वर्मा आदि लोगो ने सहयोग किया।

