जनवाणी संवाददाता |
शामली: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ब्रेनोब्रेन अबेकस प्रतियोगिता में रायल पब्लिक स्कूल की छात्रा शगुन सिल्वर मेडल जीता है। राष्ट्रीय स्तर आयोजित ब्रेनोब्रेन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए शहर के रायल पब्लिक स्कूल की कक्षा-पांच की छात्रा शगुन ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीत कर रॉयल पब्लिक स्कूल का गौरव बढ़ाया। रॉयल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने छात्रा शगुन को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समय-समय पर ऐसी हो रही प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग भाग लेने से सफलता अवश्य मिलती है। इसलए परिश्रम पर विश्वास रखते हुए अभ्यास करते रहे सफलता अवश्य मिलेगी।

