Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

शैखुल हदीस मौलाना रिजवान का इंतकाल

जनवाणी संवाददाता |

जलालबाद: विश्व प्रसिद्ध मदरसा मिफ्ताहुल उलूम के शैखुल हदीस मौलाना रिजवान का मेरठ के एक अस्पताल में इंतकाल हो गया। शेखुल हदीस मौलाना रिजवान (55) जलालाबाद स्थित मदरसा मिफ्ताहुल उलूम में काफी समय से हदीस व धार्मिक पुस्तकों की शिक्षा दे रहे थे।

बुधवार को शेखुल हदीस मौलाना रिजवान का अचानक मेरठ के अस्पताल इंकाल हो गया। मौलाना रिजवान जलालाबाद स्थित मदरसा मिफ्ताहुल उलूम में छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय थे। दूराज के लोग मौलाना रिजवान के मिलने और दुआ के आते थे। बताया जाता है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व मौलाना रिजवान को ब्रेन हेमरेज होने के बाद उन्हे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था।

उनकी मौत की खबर से कस्बे में गम का माहौल है। उनकी मौत की खबर से मदरसा मिफ्ताहुल उलूम के मौहतमिम कारी वलीउल्लाह खां, उस्ताद आरजू मियां, रालोद नेता अशरफ अली खां, चौयरमैन अब्दुल गफ्फार, समाज सेवी शेर जमा खान, सभासद इस्तेखार अहमद आदि ने गम का इजहार किया है। मौलाना के शव को उनके पैतृक गांव सौता रसूलपुर लाया जाएगा जहां उन्हे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img