Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

शमी का चोटिल होना भारत के लिए बड़ा झटका 

 नई दिल्ली, भाषा: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अजुम चोपड़ा ने कहा कि आॅस्ट्रेलिया दौरे पर पुरुष टीम को बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बहुत कमी खलेगी।
शमी एडीलेड में खेले गए शुरुआती टेस्ट में चोटिल हो गए थे। भारत की दूसरी पारी के दौरान पैट कमिंस की उछाल लेती गेंद उनकी की कलाई पर लगी जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। मैच के बाद अस्पताल में उनकी कलाई के स्कैन में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई जिससे 50 टेस्ट में 180 विकेट लेने वाला यह गेंदबाज चार मैचों की सीरीज के बाकी बचे तीन टेस्ट से बाहर हो गया। भारतीय कप्तान विराट कोहली पितृत्व अवकाश पर होने के कारण अब टीम के साथ नहीं रहेंगे। अंजुम ने कहा कि कोहली को लेकर टीम पहले से मानसिक रूप से तैयार थी लेकिन शमी के ना होने से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पर काफी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शमी इस टीम में अंतिम 11 के खिलाड़ी है, गेंदबाजी में उनका शानदार योगदान रहता है। इशांत शर्मा पहले से ही टीम के साथ नहीं है ऐसे में इसका काफी असर पड़ेगा। नए गेंदबाज के लिए इस कमी को पूरा करना काफी मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि शमी वहां पहले खेल चुके है और काफी अनुभवी गेंदबाज है। टीम को उनकी गेंदबाजी के अलावा मैदान में अनुभव की कमी भी खलेगी। वह विकेट चटकाने के साथ कसी हुई गेंदबाजी कर बल्लेबाजों पर एक छोर से लगातार दबाव भी बनाते हैं। अंजुम ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में टेस्ट इतिहास के न्यूनतम 36 रन पर आउट होने पर भारतीय बल्लेबाजों की आलोचना करते हुए कहा कि इससे उनके मनोबल पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने भाषा से कहा कि हमारे खिलाड़ी लंबे समय से आॅस्ट्रेलिया में है। वे लगातार मैच भी खेल रहे है। आॅस्ट्रेलिया ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन यह हश्र नहीं होना चाहिए था। दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से शुरु हो रहा है ऐसे में मानसिक रूप से वापसी करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। इन खिलाड़ियों में कौशल की कमी नहीं है लेकिन उन्हें लय में आना होगा। पहले टेस्ट में टीम चयन खासकर पृथ्वी साव और ऋदिमान साहा को लेकर भी सवाल उठे लेकिन अंजुम को भारतीय टीम के अंतिम 11 में कोई कमी नहीं लगी।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img