- डीएम ने उद्यमियों और एनएसएस वालिंटियर्स किए सम्मानित
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जनपद में आयोजित हुए वृहद रोजगार मेले में 3640 अभ्यार्थियों का कंपनी द्वारा चयन किया गया था। जिसके लिए प्रदेश में जनपद शामली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले उद्यमियों तथा एनएसएस के वालियटिर्स को जिलाधिकारी जसजीत कौर व मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी द्वारा सर्टिफिकेट व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान बहुत युवा ऐसे रहे हैं जो विभिन्न स्थानों पर कार्य करते थे जिनकी नौकरी छूटी है। ऐसे सभी युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराने का कार्य रोजगार मेलों के माध्यम से कराया जा रहा है। जनपद के वृहद रोजगार मेले में 3640 अभ्यार्थियों का कंपनी द्वारा चयन किया गयाथा। जिसके लिए प्रदेश में जनपद शामली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
मेले में प्रतिभाग करने वाले उद्यमियों तथा एनएसएस के वॉलिंटियर्स को जिलाधिकारी जसजीत कौर व सीडीओ शंभू नाथ तिवारी द्वारा सर्टिफिकेट व शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय अग्रवाल, जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार, डा. सफल कुमार, जिला नोडल अधिकारी एनएसएस डा. अजय बाबू शर्मा, आईआइए के चेयरमैन अशोक मित्तल, शामली इंडस्ट्रीयल स्टेट मैन्यूफेक्चिंग के अध्यक्ष अंकित गोयल आदि मौजूद रहे।

